प्रशासन व एपीआरओ के रवैये से पत्रकार आक्रोशित
16 Aug
2009
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सर्किट हाउस में हुए स्नेह मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों का अपमान किया गया। जिससे पत्रकारों में आक्रोश पैदा हो गया और पत्रकारो स्नेह मिलन कार्यक्रम का बहिष्कार किया जबकि बीकानेर में गणतन्त्र व स्वतंत्रता दिवस समारोह की परम्परा के अनुसार ध्वजारोहण के बाद मंत्री महोदय द्वारा सर्किट हाउस पत्रकारो के साथ परिचय एवमं स्नेह मिलन कार्यक्रम की परंपरा है, इसी क्रम मे इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब कृषि एवं पशुपालन मंत्री हरजी राम बुडरक पत्रकारों के बीच वार्ता के लिए पहुंचे तो स्थानीय अधिकारियों ने वार्ता से पूर्व ही मंत्री महोदय को बुलाकर ले गये और पत्रकारों के साथ वार्ता ही नही करने दी साथ ही पत्रकारों ने पुराने मुद्दों पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान में कवरेज तथा हरित राजस्थान जैसे कार्यक्रमों के दौरान भी प्रशासन के कडे रूख का सामना करना पडता है। इस संबंध में पत्रकार जयनारायण बिस्सा ने बताया कि पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा कवरेज इत्यादि को लेकर किये गये व्यवहार के संबंध में भी मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र प्रेषित किया है।
|