बीकानेर । बीकानेर एक प्राचीन और ऐतिहासिक नगरी है जहां विश्वविख्यात मंदिर तथा यह दुनियाभर में छोटी काशी के नाम से विख्यात है यहां सम्मान समारोह व धार्मिक कार्य में शिरकत करने आये केन्द्रीय नागरिक उड्डयन प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विश्व में आई आर्थिक मंदी का असर हवाई सेवाओं पर भी पडा है। इससे यात्रियों की संख्या पहले की तुलना में कम हुई है। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है वैसे-वैसे मंदी का असर भी भारत से कम होता जा रहा है। ये बात रविवार को बीकानेर आए केन्द्र नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कही। वे यहां धार्मिक कार्य में शिरकत करने आए थे। पटेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बीकानेर में हवाई टर्मिनल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है और अगले एक वर्ष में यहां हवाई सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय मे तेजी से आ रहे बदलाव में हवाई सेवा विकास प्रमुख अंग है। पहले यातायात के साधनों के रूप में सडक व रेल की बात होती थी आज वहां पर हवाई सेवा की बात वरीयता से होती है। हवाई सेवाऐं आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। पटेल ने कहा कि बीकानेर में हवाई सेवा शुरू होने से यहां के उद्योग में तो बढोतरी होगी ही साथ ही नए उद्योग भी यहां स्थापित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बढे तेल के भावों का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। हवाई अड्डों पर स्वाईन लू की जांच के संबंध में पटेल ने कहा कि इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। प्रत्येक यात्री की जांच कर फॉर्म भरवाया जा रहा है ताकि स्वाईन फ्लू से संक्रमित व्यक्ति की पहचान की जा सकें। उन्होंने कहा कि अब समय ग्रीन फिल्ड में निजी क्षेत्र से हवाई अड्डे बनाने का है जिसके तहत 100 हवाई अड्डे बनाने की योजना पर काम हो रहा है। केन्द्र नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि 1998 में 45 हवाई अडो पर नियमित सेवाऐं थी जो आज बढकर 85 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर सभी क्षेत्रों पर पडा है मगर हवाई टिकटों की दरों में औसतन 2500 रूपये कम हुए है। इससे पहले केन्द्र नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल, संगीतकार अन्नु मलिक, विमानन पतन प्राधिकार के अध्यक्ष वी.पी. अग्रवाल एवं कोलाहपुर के महाराजा छत्रपति सांभाजी राजे का होटल बसंत बिहार में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा स मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में व्यापार उद्योग मण्डल के सचिव कन्हैयालाल बोथरा ने मंत्री को ज्ञापन देते हुए बीकानेर में शुरू होने वाले विमन पतन का नामकरण राव बीकाजी के नाम से करने की मांग की। इस अवसर पर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल ने नागरिक वायु सेवा जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की। lEeku समारोह में घेवरचंद मुसर्रफ, सुभाष मित्तल, द्वारकाप्रसाद पच्चीसिया, त्रिलोकी नाथ कल्ला, सोमदत्त श्रीमाली, ‘kadjyky पारीक, बेगराज नागपाल, रविन्द्र जोशी, गुलाब गहलोत, महावीर रांका आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।