बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के बीच मैत्री क्रिकेट मैंच का आयोजन रखा गया। मैंच में जिला प्रशासन की कमान संभागीय आयुक्त माननीय प्रीतम सिंह ने संभाली वहीं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल ने किया व मैदान में उनका सहयोग मंडल प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ कल्ला ने किया। इस अवसर पर कॉलेज शिक्षा के आयुक्त संदीप शर्मा ने भी मैंच में प्रशासन की ओर से हिस्सेदारी की तथा जिला कलक्टर श्रीमती श्रेहा गुहा उनका हौसला अफजायी कर रही थी। मैच में जीत जिला कलक्टर के नाम रही। मैंच के अन्त में विजेता तथा उप-विजेता को ट्राफियां प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड आशीष शर्मा को दिया गया जिन्होने प्रशासन की ओर से शानदार शतक लगाया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मंडल प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ कल्ला को दिया गया। तथा बेस्ट ऑल राउडंर डिविजनल कमीशनर प्रीतम सिंह को घोषित किया गया। बेस्ट हुटिंग के लिए जिला कलक्टर श्रीमती श्रेहा गुहा को चयन किया गया। इस दौरान प्रशासन के सभी मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की तथा बीकानेर के बडे उद्यमियों एवं व्यापारियों ने दर्शक के रूप में मैंच का आनंद लिया। सभी ने एक स्वर में ऐसे मैंच हर वर्ष रखने का संकल्प लिया जिससे की आजादी की वर्षगांठ को यादगार बनाया जा सका। इस दौरान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारी शंकरलाल पारीक, नरपत सिंह सेठिया, सत्यनारायण हर्ष, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, कन्हैयालाल बोथरा, घेवरचन्द मुसरफ, सोमदत श्रीमाली, कन्हैयालाल कल्ला, गोविन्द लाल डागा, हसंराज डागा, मोनहलाल राठी, नेरश मित्तल, सुरेन्द्र पटवा, महेन्द्र जोशी, सत्यनारायण दाद्यीच सहित सभी पदाधिकारियों ने मैंच को देखा तथा मंडल के खिलाडयों का हौसला बढाया।