आन्दोलन में कडा रूख अपनाने की चेतावनी
16 Sep
2009
आन्दोलन को समर्थन देने वाले संगठनो की संख्या 260
बीकानेर, हाईकोर्ट की बैंच की बीकानेर में स्थापित किये जाने की माग को लेकर जिला बार ऐसोसिएशन के आह्वान पर चलाये जाने वाले आन्दोलन ने आज एक माह पूरा कर लिया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि अब तक अहिंसात्मक और शांतिपुर्वक तरीके से चलाये जा रहे आंदोलन के अगले चरण में कडे तेवर अपनायें जायेग। जिससे आन्दोलन की मार्गदर्शिता को कल आयोजित होने जा रही बैठक में निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान आन्दोलन के तहत धरना और क्रमिक अनशन आज भी लगातार जारी है। इस क्रम में आज अधिवक्ता रामकिसन कडवासरा, ओमप्रकाश जाखड, शिव भादू, हरिराम मूंड, ओम, सुखराम कूकणा क्रमिक अनशन पर बैठे, आन्दोलन के तहत बीकानेर बन्द को सफल बनाने के लिए आज जिला बार एसोसिएशन के सभापति आरके दास गुप्ता समेत वरिष्ट अधिवक्ताओं ने आन्दोलन समर्थक और आमजन का आभार जताया। अब तक आन्दोलन को समर्थन देने वाले संगठनो की संख्या 260 हो चुकी है।
|