पार्षदों ने किया आयुक्त का घेराव
16 Sep
2009
बीकानेर, पार्षदों को वार्ड स्तर पर दस लाख के निर्माण कार्य करवाने के निविदा आदेश नहीं मिलने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त केएम दूडया को खरी-खोटी सुनाई। पार्षदों का आरोप है कि निगम प्रशासन की और से प्रत्येक वार्ड पार्षद को अपने वार्ड में दस लाख रूपये तक के विकास कार्य करवाने के आदेश हो रखे है। इसकी निविदा भी निकल चुकी है। लेकिन अब तक कार्य आदेश नहीं दिये जा रहे है। जिससे वार्ड में नाली सडक सहित अनेक विकास के कार्य नहीं हो पा रहे है। इस बारे में पहले भी वह ज्ञापन व्यक्तिगत रूप से अवगत करवा चुके है। इसके बाद भी स्थिति वही ढाक के तीन पात की है। पार्षद बाबुलाल गहलोत के नेतृत्व में मिले शिष्टमण्डल ने आयुक्त को बताया कि हर बार विकास कार्य के आदेश देने की बात कही जाती रही है। लेकिन कार्य आदेश नहीं दिये जा रहे है। बहस के दौरान गर्मागरमी का माहौंल हो गया, भाजपा पार्षद अपनी बात को लेकर अडग रहे। और उन्होनें तुरन्त प्रभाव से अधिशिष अभियन्ता को कार्य आदेश करने के निर्देश देने को कहा किन्तु आयुक्त ने चौबीस सितम्बर तक का समय मांगा है। इस पर भाजपा पार्षद नहीं माने और उन्होनें आज ही किसी निर्णय पर पहुंचने को कहा ऐसे में आयुक्त ने बीस सितम्बर तक कार्य आदेश जारी करने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। शिष्टमण्डल ने किशोर आचार्य, ओम रामावत, भागीरथ गहलोत, राजेन्द्र पंवार, किसन चौधरी शामिल थे।
|