बीकानेर, शहर में वाणिज्य कर की हेराफेरी के मामले में हर बार चर्चित रहने वाली नगद नारायण फूड प्रोडक्ट का नाम अब यह फर्म जमाखोरी में शामिल होने जा रही है। जानकारी के अनुसार चीनी के दाम बढने से पूर्व ही इस फर्म ने अपने गोदामों में चीनी की बोरियों का अवैध स्ट्रोक कर रखा था। जिसकी जानकारी रसद विभाग को मिली, इस मामले में रसद विभाग कार्यालय दल ने फर्म पर सर्व कार्यवाही की तो इस रसद विभाग को 338 बोरियां चीनी की मिली। इस चर्चित फर्म पर जब इस प्रकार कि कार्यवाही हुई तो बीकानेर में हलचल सी मच गई। जिला रसद अधिकारी पीसी मावर ने बताया कि कुछ दिन पहले रसद विभाग को सुचना मिली की नगद नारायण फूड प्रोडक्ट के संचालको द्वारा चीनी की अवैध जमाखोरी की जा रही है। इसलिए दो दिन पहले फर्म की बीछवाल स्थित फैक्ट्री के गोदाम में छापामार कर फैक्ट्री से 1800 बोरिया जब्त की, फिलहाल इस मामले में कार्यवाही की जा रही है। अगर जामाखोरी साबित हो जाती है। संचालको पर उचित कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान एक फैक्ट्री पर ही सर्व की कार्यवाही की गई थी जबकि बीछवाल ओद्योगिक क्षेत्र की दो अन्य फैक्ट्रीयों के गोदामों समेत अन्य ठिकानों पर चीनी की बोरिया भरी पडी है। मौकें पर गई टीम ने उन गोदामों पर उचित कार्यवाही नहीं की।