हनुमानगढ , १६ नवम्बर। कृषि राज्य मंत्राी श्री सुरेन्द्र पाल टीटी ने गुरूवार को सरिकट हाऊस में कृषि विभाग से सम्बधित अधिकारियों की बैठक लेकर जारी विकास कार्यो, कृषि से सम्बधित नवाचारों तथा जिले के काश्तकारों की समृद्धि के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। श्री टीटी ने हनुमानगढ, पीलीबंगा, रावतसर, गोलूवाला, नोहर व सूरतगढ के मण्डी सचिवों से क्रमवार मुखातिब होकर उनके यहां चल रहे विकास एवं लोक कल्याण के कार्यो की एक-एक कर जानकारी ली तथा प्रगति में आ रही रूकावटों के बारे में मार्गदर्शन व निर्देश प्र्रदान किए ।
कृषि राज्य मंत्राी ने कहा कि अधिकारियों की दक्षता की परख इसी बात से होती है कि वे विकास कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करके दिखाएं । उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता निर्धारित समयावधि में कार्यो का निपटारा कर जनता को लाभान्वित करने की है। श्री टीटी ने कहा कि यदि ठेकेदार समय पर कार्य नही करते है, तो उन पर पेनल्टी लगाएं , उन्हें नोटिस दे तथा कार्य को समय पर सम्पन्न कराने के लिए अधिकाधिक प्रयास कर । उन्होंने कहा कि विकास कार्य द्रुतगति से सम्पन्न हने के बाद आगे और अधिक जनहित के कार्य करवाने के अवसर उत्पन्न होते है। उन्होंने मणिडयों में आय की स्थिति, कपास औद्योगिकी मिशन के जारी कार्य व अन्य कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में टाउन स्थित एटीसी फॉर्म में नर्सरी के विकास, बीज कार्पोरेशन में बीजों को तैयार करने, उद्यान विभाग द्वारा बागों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी के अलावा पशुपालन विभाग के तहत कैटलफॅर्म तथा सीमन बैंक आदि के विकास की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की गई । कृषि राज्य मंत्राी ने अपनी हाल की ईजराईल यात्राा का जिक्र करते हुए अर्जित अनुभवों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो के साथ बांटा। उन्होंने बताया कि ईजराईल में मछली पालन , दृग्ध उत्पादन , बागवानी तथा अन्य सभी कृषि क्षेत्रों में जबर्दस्त कार्य हो रहा है। तथा इसकी तर्ज पर राज्य में कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्य योजना तैयार की जा रही है।
बैठक में उपनिदेशक कृषि (तिलहन) श्री वी.एस.नैण, कृषि विपणन बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता श्री शंकरलाल शर्मा , कृषि उपज मण्डी समिति के सहायक निदेशक श्री एच.पी.डागला, सहायक निदेशक (उद्यान) श्री जयनारायण बेनीवाल, सहायक निदेशक (कृषि विस्तार ) श्री दानाराम गोदारा , मण्डी सचिव श्री सुभाष सहारण व श्री दिनेश शर्मा तथा राजस्थान राज्य सीड कार्पोरेशन के प्लॉण्ट मनेजर श्री नत्थूराम सिहाग सहित कृषि विभाग , कृषि विपणन तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे ।