हनुमानगढ, १६ नवम्बर। राज्य स्तर पर जिला उद्योग केन्द्र, हनुमानगढ द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर हनुमानगढ जिला गत सितम्बर माह तक राजस्थान में द्वितीय स्थान पर रहा है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक श्री पी.एन शर्मा ने बताया कि आयुक्त उद्योग द्वारा जारी समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार समस्त जिला उद्योग केन्द्रों को विभिन्न योजनाओं जैसे लघु उद्योगों एवं दस्तकारों का पंजीयन व नियोजन, बुनकरों को करघाघर व बीमा, महिलाओं को गृह उद्योग योजना में प्रशिक्षण, उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम, औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, ऋण वसूली, प्रधानमंत्री रोजगार योजना में ऋण वितरण एवं बाट एवं माप अधिनियम के तहत् राजस्व व अभियोग दर्ज करने आदि के आधार पर जिलों की रैकिंग की जा रही है। माह अगस्त तक हनुमानगढ जिला राज्य में २१ वें स्थान पर था, जो सितम्बर में द्वितीय स्थान पर है। उन्हंंने बतया कि प्रथम स्थान पर भीलवाडा जिला है। उहोने बताया कि विभिन्न योजनाओं में बैंकों व स्वयं सेवी सस्थाओं के सकारात्मक सहयोग से उक्त प्रगति जारी रहने की आशा है।