सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र हॉकी एनपीएस पश्चिम क्षेत्र हॉकी में फिर विजेता
16 Oct
2007
बाँसवाडा में रविवार को सम्पन्न इस स्पर्धा में नेशनल पब्लिक स्कूल ने १४ वर्ष बालक वर्ग में तथा १९ वर्ष बालिका वर्ग में सभी मैचों में विजेता रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। ।
हनुमानगढ, १६ अक्टूबर। बाँसवाडा के न्यूलुक पब्लिक स्कूल में आयोजित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की १२ वी पश्चिम क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता में हनुमानगढ के नेशनल पब्लिक स्कूल ने अपना एकछत्र वर्चस्व साबित करते हुए दोहरी खिताबी जीत दर्ज की है। बाँसवाडा में रविवार को सम्पन्न इस स्पर्धा में नेशनल पब्लिक स्कूल ने १४ वर्ष बालक वर्ग में तथा १९ वर्ष बालिका वर्ग में सभी मैचों में विजेता रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। । प्रशिक्षक मस्तान सिंह ने बताया कि १४ वर्ष बालक वर्ग में एनपीएस ने गत स्पर्धा में रायसिंह नगर में खिताब जीतते हुए राष्ठ्रीय स्पर्धा में भी तीसरा स्थान अर्जित किया था। इस बार बालक वर्ग में एनपीएस ने कोहलापुर को १-० से हराकर अपने खिताबी अभियान की शुरुआत की । उसके बाद क्वार्टर फाईनल में भीलवाडा को ३-१, सेमीफाईनल में बांसवाडा को २-० तथा फाईनल में कोहलापुर को १-० से हराया। जबकी छात्रा वर्ग में एनपीएस ने भोपाल को १-० न्यूलूक बासवाडा को ३-१, पिलानी को ४-०, सेन्टपॉल को ५-० से हराया। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में नेहा गोदारा ने ६ तथा भरतसहूं ने ३ गोल किए। हनुमानगढ की दोनों टीमों पे स्पर्धा में १९ गोल किए जबकि उनके खिलाफ प्रतिपक्षी टीमें मात्र दो गोल कर पाई।
मंगलवार को हनुमानगढ पहूंचने पर दोनो टीमों के खिलाडयों प्रशिक्षक मस्तान सिंह टीम मैनेजर सुजाता विश्नोई का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें उपखण्ड अधिकारी श्री राजनारायण शर्मा , प्राचार्य एस.सुथार, उप प्राचार्या तेज कुमार, शाला स्टॉफ , अभिभावक व हॉकी व खेल प्रेमी उपस्थित थे। विजेता टीमें इस प्रकार है। बालिका वर्ग- रणवीर कौर (कप्तान) , नेहा गोदारा , महक अरोडा, दीक्षा तवंर, पणा हर्ष , महकदीप बराड, मनप्रीत कौर,हितप्रीत बराड, खुशबु जाखड, सुहासिनी, आरजू, समीक्षा शर्मा, अनू कौशिक, रिया खत्री, नवप्रीत कौर व आस्था विश्नोई । छात्र वर्ग - शिव कुमार (कप्तान), भरत सहूं, गुलाब भदरा, हरमनदीप, राजनपाल, चन्द्रकान्त, विपुल गजरा, विशाल शर्मा, मार्शल सिला, श्याम सुन्दर, अजीत सिंह, अजय सिंह, विनय सिंगला, राहुल बलिहारा, विजेन्द्र सिंह, जलज वर्मा, टीम मैनेजर सुजाता विश्नोई व रामआधार (सहायक टीम मैनेजर)।
|