www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Dos Base Payroll Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
16 October 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Dhan Teras | Deepawali |
Free News on your website


नहर में उपलब्ध पानी का लाभ अंतिम छोर तक किसानों को मिले-मुख्यमंत्री
16 Oct 2007

इन्दिरा गांधी नहर को चाक चौबन्द करने के लिए ३०० करोड की योजना


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

हनुमानगढ, १६ अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि इन्दिरा गांधी नहर में उपलब्ध जल का लाभ सभी किसानों को मिले तथा अंतिम छोर पर बैठा किसान भी इससे लाभान्वित हों, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किये जायें। सूचना एवं जनसम्फ निदेशालय की वेबसाईट पद जारी समाचार के अनुसार श्रीमती राजे सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित संभागियों को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने नहर क्षेत्र में करवाए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए समयबद्ध कार्यक्रम के तहत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में करवाए जा रहे कार्यों की प्रगति तथा अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस नहर को चाक चौबन्द करने के लिए तैयार की गई ३०० करोड रुपये की योजना को तीन वर्षों में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री सांवरलाल जाट ने बताया कि ३०० करोड लागत का रीवेम्पिंग प्लान तैयार कर उस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। इससे नहर क्षेत्र में अंतिम छोर तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही जल का दुरूपयोग भी कम होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी नहर के भ्रमण के दौरान की गई घषणाओं पर कार्य चल रहा है, जिन्हें तय अवधि में पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री एस.एन. थानवी ने बताया कि नहर को चाक चौबन्द करने के लिए वर्ष २००७-०८ के दौरान ४०.५० करोड रुपये लागत के कार्य इसी वर्ष करवाये जा रहे हैं। इनमें मसीतावाली हैड (०आरडी) की मरम्मत, नहर के किनारों पर मरम्मत, जलाशयों का निर्माण आदि जैसे कार्य करवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शेष कार्य समयबद्ध कार्यक्रम के तहत वर्ष २००८-०९ एवं वर्ष २००९-१० में करवाए जाएंगे।
बैठक में इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप, प्रमुख शासन सचिव सिंचित क्षेत्र विकास श्री बी.बी. महान्ति, सचिव जल संसाधन श्री ओ.पी. सैनी सहित वरिष्ठ अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

A Joint Business Promotion Campaign run by RIICO and RFC at New Delhi

Katrina Cafe


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com