काश्तकारों की खुशहाली के लिए कृषि पत्रकारिता सेतू के रुप में स्थापित हो - श्रीमती मुग्धा सिन्हा
16 Nov
2007
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘‘ हनुमानगढ जिले में कृषि पत्रकारिता : पहल, प्रयास एवं सम्भावनाएं‘‘ विषय पर गोष्ठी आयोजित
हनुमानगढ, १५ नवम्बर । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आमजन व काश्तकारों की खुशहाली के लिए कृषि पत्रकारिता को एक सेतू के रुप में स्थापित कर इसके माध्यम से सकारात्मक पहल करने के विषय पर शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में सामूहिक चिन्तन किया गया। राजस्थान पत्रकार संघ जार एवं सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘ हनुमानगढ जिले में कृषि पत्रकारिता ः पहल, प्रयास एवं सम्भावनाएं ‘‘विषय पर आयोजित इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी एवं मीडया से जुडे वक्ताओं ने यह माना कि नवीनतम, सारगर्भित व उपयोगी कृषि सूचनाओं का कृषि पत्रकारिता में समावेश करने से आम काश्तकारों को लाभान्वित कर जिले को विकास के पथ पर द ्रुतगति से आगे बढाया जा सकता है।
इस विचार गोष्ठी की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिले के मीडया कर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की । उन्हने इस महत्वपूण् ार् अवसर पर जिले के आम आदमी की रोजमर्रा की जिन्दगी से जुडे विषय पर सामूहिक चर्चा को शुभ संकेत बताया। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रुप में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सच्चाई, निष्पक्षता, विश्वसनीयता व पारदर्शिता पर आधारित खबरों से समाज को नई दिशा देने में बडी मदद मिलती है।
विचार गोष्ठी में आम काश्तकारों के हित से जुडे मुद्दों पर खबरों व विशेष लेखों की आवश्यकता व महत्ता पर चर्चा करते हुए सफलता की कहानियों, प्रत्येक माह के कृषि कार्य, काश्तकारों के प्रशिक्ष् ाण व भ्रमण में प्रेस की भागीदारी, नवाचारों पर विशेष सामग्री आदि बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए समेकित प्रयासों से परिवेश में सघनता लाने पर सहमति बनी ।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. संतोष राठौड ने लक्खूवाली में एक विशेष प्रोजेक्ट पर हुए कार्यो का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी। कृषि अनुसंधान अधिकारी श्री एम. के. महेश्वरी ने ‘‘ आत्मा‘‘ के तहत संचालित की जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक (उद्यान) श्री जयनारायण बेनीवाल, सहायक निदेशक ( कृषि विस्तार) श्री दानाराम गोदारा, सहायक निदेशक श्री बलवीर सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र संगरिया के डॉ. अनुफमार आदि ने भी विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।
गोष्ठी में दैनिक तेज के सम्पादक श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा, दैनिक भास्कर के श्री गोपाल झा गोपेश, सांध्य दैनिक बेपर्दा के श्री विनीत विश्नाई, पिछडे आगे बढो के सम्पादक श्री बलवन्त सिंह निडर, आपकी पत्रिका के श्री मुकेश मित्तल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जार के जिलाध्यक्ष श्री बालकिशन थरेजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी का संचालन जिला साक्षरता समन्वयक श्री ओम पुरोहित ‘‘ कागद‘‘ ने किया । इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले मीडया कर्मियों को प्रशंसा पत्र भेंट किए।
|