नेक टेस्ट के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि २० नवम्बर
16 Nov
2007 आयुक्तालय ने बीकानेर में डूंगर कॉलेज को नोडल केन्द्र बनाया है और पूर्व में घोषित अंतिम तिथि १५ नवम्बर तक इस कॉलेज में मात्र २०७ आवेदन ही आए
बीकानेर। नेक टेस्ट के प्रति प्राचार्यं की उदासीनता के कारण कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय को आवेदन की अंतिम तिथि बढा कर २४-२५ नवम्बर करनी पडी है। इससे इस परिक्षा में इच्छुक स्नातक २० नवम्बर तक आवेदन कर सकगे।
आयुक्तालय ने बीकानेर में डूंगर कॉलेज को नोडल केन्द्र बनाया है और पूर्व में घोषित अंतिम तिथि १५ नवम्बर तक इस कॉलेज में मात्र २०७ आवेदन ही आए जबकि विश्वविद्यालय में हर साल ३३ हजार स्नातक डिग्रीधारी निकलते है। चूंकि यह आयोजन राज्य सरकार का है इसलिए आयुक्तालय ने इसके लिए कॉलेजों के प्राचार्यो को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि स्नातकधारी युवाओं को प्रेरित करें और अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाए। इस आदेश के बाद भी नोडल केन्द्रों के प्राचार्यों ने रूचि नही दिखाई। यही कारण है कि डूंगर कॉलेज में केवल २०७ आवेदन ही आए। इसी मुद्दे पर बुधवार को कॉलेज आयुक्त वी.के.गोयल और डूंगर कॉलेज के प्राचार्य रामगोपाल भूतडा को जयपुर बुलाकर उनकी क्लास ली थी। उसके बाद आवेदन कर्ताओं के लिए तिथि को १५ नवम्बर से २० नवम्बर करने का निर्णय किया गया।
इस टेस्ट में विशेष स्कोर प्राप्त करने पर विभिन्न कम्पनियों में साक्षात्कार के लिए नैक प्रमाणपत्र जारी करेगा और फीस वापस कर दी जाएगी। कॉलेज प्रभारी डॉ. शशि शर्मा ने बताया कि इच्छूक विद्यार्थी २० नवम्बर तक कमरा नम्बर १३ में रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।