हनुमानगढ १६ नवम्बर। जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद मेले में शुक्रवार को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, वालीबॉल, खो-खो तथा अन्य खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए । जिला खेल अधिकारी श्री एम.एस बराड ने बताया कि तीरंदाजी में ४० व ३० मीटर दूरी की स्पर्धाओं में लीलावाली के तीरंदाजों का दबदबा रहा। ४० मीटर वर्ग में रामावतार ने प्रथम व संदीप सिंह ने द्वितीय तथा ३० मीटर वर्ग में मनप्रीत सिंह ने प्रथम व रामावतार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इन सभी का ताल्लुक लीलांवाली से है। एथलेटिक्स में १५ सौ मीटर दौड में रामगढ की अंकिता ने प्रथम धानका वाली ढाणी की परमजीत कौर ने द्वितीय तथा रामगढ की रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार छात्र वर्ग में ३ हजार मीटर दौड में सावन कुमार प्रथम, शिव प्रकाश ने द्वितीय तथा अरविन्द ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । खो-खो के छात्रा वर्ग के मुकाबलों मे रतनपुरा ने भोगसर को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया । जब की छात्रा वर्ग के फाइलन में गाहडु ने रतनपुरा को फाईनल में हरा कर खिताब जीता । फुटबॉल के फाईनल मुकाबले में भुकरकां ने बुधवालिया को ३-१ से हरा कर खिताब जीता । कबड्डी के बालक वर्ग में सिंहपुरा ने नगराना को तथा ढाबा ने मक्कासर को हरा कर फाईनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में छानीबडी ने फेफाना को हरा कर फाईनल में प्रवेश किया । कुश्ती में परिणाम इस प्रकार रहे
३८ किलो भार वर्ग में रोहिताश प्रथम व उदयपाल द्वितीय (दोनो पंचायत समिति नोहर), ४० किलो भार वर्ग में सुनिल कुमार प्रथम व गुरदास सिंह द्वितीय (दोनो पंचायत समिति नोहर), ४२ किलो भार वर्ग में संजय वर्मा प्रथम व विनोद कुमार द्वितीय (दोनो पंचायत समिति नोहर), ४५ किलो भार वर्ग में मुकेश कुमार प्रथम व कुलदीप सिंह द्वितीय (दोनो पंचायत समिति नोहर), ४८ किलो भार वर्ग में सेवक सिंह प्रथम (पंचायत समिति हनुमानगढ) व उदयसिह द्वितीय (पंचायत समिति नोहर), ५२ किलो भार वर्ग में चानणराम प्रथम (पंचायत समिति नोहर) व प्रहलाद कुमार द्वितीय (पंचायत समिति हनुमानगढ) स्थान प्राप्त किया ।