बीकानेर _ २२ वी राष्टीय खेलकुद समारोह १७ से १९ नवम्बर तक आदर्श विधा मंदिर उ मा विधालय गंगाशहर में होगा। विधा भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान दृवारा आयोजित इस प्रतियोगिता में ८०० के लगभग खिलाडी अलग अलग प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। आज प्रत्रकारों को जानकारी देते हुऐ। संगठन मंत्री राजस्थान क्षेत्र के शिव प्रसाद पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता का सुभारम्भ कल सुबह नौ बजे होगा। उन्होने बताया कि खेलकुद समारोह में सम्पूर्ण भारत से एथलेटिक्स में ५४० कुश्ती में २२४ प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। इसके अलावा १०० निर्णायक ३५ अधिकारी व १५० प्रबंधक भी पहुंच रहे है। खेलकुद स्पर्धाएं प्रतिदिन ९ बजे से सायं ५ बजे तक आयोजित होगी। एथलेटिक्स के लिए ४०० मीटर का धावक बनवाया गया है। खिलाडियों के रहने की व्यवस्था विधालय परिसर में ही की गई है। इस दौरान १८ नवम्बर को रंगारंग कार्यकम होगा। इस अवसर पर अपने क्षेत्र के उदीयमान खिलाडयों का सम्मान किया जायेगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए अलग अलग कमेंटियां बनाकर जिम्मेदारियां सौपी गई है। उन्होने बताया कि विभाग प्रमुख रामलाल प्रजापत, आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला सचिव जगमाल सिंह राईका, शारीरिक शिक्षक छोटूलाल तैयारियों में जुटे है।