KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


15 होगी स्वतः गैस बुकिंग
16 Dec 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर, बीकानेर स्थित सभी कम्पनियों की गैस एजेन्सियों द्वारा गैस उपभोक्ताओं को गैस डिलेवरी की तारीख से 15 दिन पूरे होने पर स्वतः ही गैस बुकिंग की जायेगी
जिला रसद अधिकारी राजीव भाकल की अध्यक्षता में सोमवार को बीकानेर नगर निगम क्षेत्र स्थित समस्त एलपीजी गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधि एवं एलपीजी कम्पनी/आईओसी के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

बैठक में उपभोक्ताओं द्वारा दूरभाष पर संबंधित गैस एजेन्सियों द्वारा दूरभाष नहीं उठाने एवं गैस बुकिंग नहीं करने की शिकायतों पर यह निर्णय लिया गया कि उपभोक्ताओं को गैस डिलेवरी प्राप्त होने की तिथि से 15 दिवस पूर्ण होने पर संबंधित गैस एजेन्सियों द्वारा उसकी बुकिंग स्वतः की जायेगी।
बैठक में संबंधित कम्पनियों के बैकलॉग की चर्चा करते हुए यह पाया गया कि इण्डेन गैस एवं एचपीसी गैस का बैकलॉग अन्य एजेन्सियों से अधिक है। इसका कारण यह रहा कि संबंधित कम्पनी के कनेक्शनों के विरूद्ध ऑयल कम्पनियों द्वारा गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है,जिससे बैकलॉग में वृद्धि हुई है। इस पर जिला रसद अधिकारी भाकल ने इण्डेन गैस एजेन्सी के सैल्स ऑफिसर को वर्तमान आपूर्ति के अतिरिक्त 30 प्रतिशत अतिरिक्त सिलेण्डरों की आपूर्ति उपलब्ध कराने एवं इसी प्रकार रीजनल मैनेजर एचपीसी,जोधपुर से भी तीस प्रतिशत अतिरिक्त गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति इस माह से उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। इस पर दोनों ही कम्पनियों ने अपनी सहमति व्यक्त की है।
इसके अतिरिक्त गैस एजेन्सी के डिलेवरी बॉय पर भी कम्पनियों के एजेन्सियों को कडी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि यदि जांच के दौरान किसी डिलेवरी बॉय द्वारा गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी करते पाये जाने पर संबंधित गैस कम्पनी पर कार्यवाही की जायेगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: LPG Gas Booking Consumer LPG Bikaner LPG

Pelagian Dictionary

होगी
स्वतः
गैस
बुकिंग


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Rishi Kapoor in bollywood movie Chintu Ji


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares