KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


10 मिनट में पूरी हुई निगम की साधारण सभा बैठक
17 Feb 2010

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर - नगर निगम की साधारण सभा की बैठक बुधवार को मात्र दस मिनट में ही गत बैठक की पुष्टि व समितियों के गठन पर सर्वसहमति के साथ सम्पन्न हो गई । गांधी म्यूनिसिपल हॉल में निगम महापौर भवानीशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के शुरू होते ही महापौर ने दूसरी बैठक के दोनों विचारणीय बिन्दुओं को सदन में रखा जिसे पक्ष-विपक्ष के उपस्थित पार्षदों ने हाथ खडेकर अपनी सहमति जता दी । दोनो बिन्दुओं पर सहमति बनते ही महापौर ने साधारण सभा की बैठक के सम्पन्न होने की घोषणा कर दी । साधारण सभा की बैठक में शहर की किसी भी जन समस्या पर कोई विचार विमर्श नहीं हुआ। बिना वाद विवाद के सम्पन्न हुई बैठक के बाद भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने महापौर कक्ष में महापौर को अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत करवाया । इससे पूर्व साधारण सभा की बैठक में उपमहापौर शकीला बानो, भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों निगम आयुक्त एम.एम. व्यास सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य जन उपस्थित थे।

समितियों में युवा व महिलाओं को प्राथमिकता ; -नगर निगम महापौर भवानीशंकर शर्मा ने कहा है की निगम पार्षदों की गठित विभिन्न समितियों में युवाओं व महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है। साधारण सभा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में महापौर ने बताया कि समितियों के गठन के बाद अब निगम कार्यों को और गति मिलेगी तथा जन समस्याओं को तीव्र निस्तारण होगा। निगम की आर्थिक स्थिति पर उन्होंने बताया कि आय के स्त्रोत बढाने पर त्वरित कार्य किये जा रहे है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पर उन्होंने कहा कि डीवाईएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी का पद सृजन कर उसकी नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जा रहे है।

नवसंवत्सर पर ऐतिहासिक स्थलों को सजाने की मांग
भाजपा पार्षद उम्मेद सिंह ने निगम महापौर भवानीशंकर शर्मा से भारतीय नववर्ष पर शहर के ऐतिहासिक स्थलों, चौराहों, कोटगेट आदि को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाने की मांग की है। उम्मेदसिंह ने निगम द्वारा पूर्व में नवसंवत्सर पर ऐसा किया जा चुका है। महापौर ने इस मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।


ये बनी है समितियां
नगर निगम बैठक के दौरान विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसकी अनुशंषा उपस्थित सभा सदस्यों ने हाथ खडे कर की । कार्यकारी समिति में भवानीशंकर शर्मा अध्यक्ष, शकीला बानो, सदस्य और नेता प्रतिपक्ष को सदस्य बना गया है। इसके अलावा श्रीमती मंजू गुलगुलिया, श्रीमती सींवरी चौधरी, श्रीमती अंशु गहलोत, आनंद सिंह सोढा, रमजान कच्छावा, जावेद पडहार, शिवचंद पडहार, शांतिलाल गहलोत, राजकुमारी आचार्य, नीलोफर खान, हसन अली, रूकमा देवी संतोष प्रजापत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
वित्त समिति में श्रीमती मंजू देवी गुलगुलिया को अध्यक्ष, मेघराज सुथार, शांतिलाल मोदी, श्रीमती इला पुरी, श्रीमती गुडी देवी, गजानंद शर्मा, हरिशंकर नायक, जावेद खां, श्रीमती शिवरी चौधरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
अपराधो का सम्मन व समझौता समिति में जावेद पडहार को अध्यक्ष, अरूण व्यास, श्रीमती संतोष प्रजापत, आशाराम चौधरी, श्रीमती राजकुमारी आचार्य, गंगाजल चौधरी, श्रीमती चेतना चौधरी, श्रीमती प्रेमलता, रमजान कच्छावा को सदस्य के रूप में लिया गया है।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष श्रीमती शिवरी चौधरी को बनाया गया है। समिति में श्रीमती शकुरा बानो, श्रीमती सुषमा व्यास, जोगेन्द्र, हसन अली, शिवचंद पडहार, अरूण व्यास, श्रीमती संतोष प्रजापत एवं सुनील पारीक सदस्य के रूप में है।
भवन अनुज्ञा एवं सकर्म समिति में श्रीमती अंशु गहलोत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्रीमती रेणु कंवर, श्रीमती नीलोफर, श्रीमती राधा बारूपाल, श्रीमती सुषमा व्यास, मेघराज सुथार, मनीष पुरोहित शिवचंद पडहार एवं जावेद खां को सदस्य बनाया गया है।
गन्दी बस्ती सुधार समिति के अध्यक्ष के रूप में आनंद सिंह सोढा को कार्य सौंपा गया है। समिति के सदस्य के रूप में श्रीमती रईसा बानो, श्रीमती राधा देवी, सुश्री रजिया, हरिशंकर नायक, हसन अली, श्रीमती रूक्खमा, श्रीमती सोहनी देवी एवं गजानंद शर्मा को लिया गया है।
नियम एवं उपविधि समिति में रमजान कच्छावा को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गंगाजल चौधरी, मनीष पुरोहित, श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती नीलोफर, श्रीमती राजकुमारी आचार्य, श्रीमती इलापुरी, श्रीमती चेतना चौधरी, श्रीमती शिवरी चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
सौन्दर्यकरण समिति में वार्ड नम्बर 16 के पार्षद दुर्गादास छंगाणी को अध्यक्ष का कार्य सौंपा गया है। वहीं हसन अली, शांतिलाल मोदी, श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती मंजूदेवी गुलगुलिया, मेघराज सुथार, आशाराम व गजानंद शर्मा को सदस्य लिया गया है।
अभाव अभियोग समिति में हरिशंकर नायक को अध्यक्ष एवं अरूण व्यास, श्रीमती राजकुमारी आचार्य, सुनील पारीक, श्रीमती चेतना चौधरी, श्रीमती रेणु कंवर, श्रीमती सोहनी देवी तथा जोगेन्द्र जोईया को सदस्य बनाया गया है। - न्यूज फास्ट सर्विस




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Bikaner Municipal Corporation Bikaner Nagar Nigam

Pelagian Dictionary

मिनट
पूरी
हुई
निगम
साधारण
सभा
बैठक


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Dus Kahaniyaan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares