www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
06 October 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Navratra |
Free News on your website


डूंगरपुर : राजस्थान ग्रामीण रोजगार कार्यों पर दो सौ करोड खर्च होंगे
17 Mar 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

खबरएक्प्रेस, १७ मार्च। डूंगरपुर जिले में संचालित राजस्थान ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में विभिन्न २ हजार ९६६ कार्यों के लिए २१० करोड रूपयों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। जिला कलक्टर कुमारी मंजू राजपाल ने बताया कि जिले की विभिन्न पंचायत समितियों व विभागों के लिए २ हजार ९६६ कार्यों के लिए जारी प्रशासनिक स्वीकृति के तहत १ करोड ७० लाख ४३ हजार ४५७ मानव दिवसों का सृजन होगा और इस पर २१० करोड ५५ लाख रूपये व्यय होंगे। इनमें १३० करोड ८९ लाख रूपया श्रम मद पर और ७९ करोड ६५ लाख रूपया सामग्री मद पर खर्च किए जायेंगे। सिचंाई विभाग को ६८ कार्यों के लिए ७५८.०३ लाख रूपये, पंचायत समिति बिछीवाडा को ५३८ कार्यों के लिए ३५८६.६१ लाख, सीमलवाडा को ५९२ कार्यों के लिए ४०५६.६० लाख रूपये, पंचायत समिति सागवाडा को ४४५ कार्यों के लिए २६७०.१८ लाख रूपये, पंचायत समिति डूंगरपुर को ३५६ कार्यो के लिए २३७८.५६ लाख रूपये व पंचायत समिति आसपुर को ४५२ कार्यों के लिए २५७६.३५ लाख रूपयों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार सोम कमला आम्बा नहर खण्ड डूंगरपुर को ३९ कार्यो के लिए ३२० लाख रूपयों की, उपवन संरक्षक डूंगरपुर को १३३ कार्यों के लिए ९४१.७८ लाख रूपये, लोक निर्माण विभाग सागवाडा को २११ कार्यों के लिए ११४३.९६ लाख एवं लोक निर्माण विभाग डूंगरपुर को १३२ कार्यो के लिए २६२३ लाख रूपयों की प्रशासनिक स्वकृति जारी की गई है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Naresh Chugh and Subhash honoring free volunteers in Seva Ka Samman organised by Bhalla Foundation

Kumar Sahil and Sneha Ullal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela