खबरएक्सप्रेस, १७ मार्च। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा नासकॉम के सहयोग से एन.ए.सी. (नासकॉम एसेसमेन्ट ऑफ काम्पीटैंस) अभ्यर्थियों के लिए ३१ मार्च एवं १३ अप्रेल को महारानी कॉलेज में दो दिवसीय ‘‘ जॉब फेयर’’ आयोजित किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के निदेशक ने बताया कि माह नवम्बर २००६ में आई.टी.- बी.पी.ओ. क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जयपुर व अजमेर में एन.ए.सी. टेस्ट का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यार्थियों पास इस टेस्ट के परिणाम अब तक नहीं पहुंचे हैं, वे योजना भवन स्थित विभाग के मुख्यालय में किसी भी कार्य दिवस में २६ मार्च, ०७ तक सम्फ करके परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा प्रवेश पत्रा एवं फोटो पहचान पत्रा साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि महारानी कॉलेज में आयोजित होने वाले जॉब फेयर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी नासकॉम के प्रतिनिधि श्री निखिल गुप्ता से दूरभाष नम्बर ०११-२३०१०१९९ अथवा मोबाइल नम्बर ०९८११७६३९९३ पर सम्फ कर सकते हैं।