KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


पहली बार बेरोजगारों के रोजगार का सपना साकार होने लगा -श्री राजावत
17 Mar 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


खबरएक्सप्रेस, १७ मार्च। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की जनकल्याणकारी एवं प्रगतिशील नीतियों से राज्य में बडी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने लगे हैं जिससे पहली बार बेरोजगारों के रोजगार का सपना साकार होने लगा है। यह उद्गार सूचना एवं जन सम्फ विभाग के प्रभारी संसदीय सचिव श्री भवानी सिंह राजावत ने कोटा में महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम स्थित जे.के.पेवेलियन में राजस्थान आजीविका मिशन के तहत जिला प्रशासन एवं उप क्षेत्राीय कार्यालय की ओर से आयोजित वृहत्त रोजगार मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर मेले में चयनित बेरोजगार युवक-युवतियों को श्री राजावत ने नियुक्ति पत्रा सौंपे। उन्होंने रोजगार कार्यालय की ओर से प्रकाशित दिग्दर्शिका का भीं विमोचन किया। श्री राजावत ने राज्य की पिछली सरकार की तुलना वर्तमान सरकार से करते हुए कहा कि पिछली सरकार के पांच साल के कार्यकाल में एक भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया जबकि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की सरकार ने अब तक विभिन्न विभागों में भर्तियां खोलकर करीब एक लाख बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाया है वहीं वर्तमान बजट के प्रावधानों के तहत भी करीब एक लाख रोजगार उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने में सरकार की भी सीमाएं हैं। वर्षों से रोजगार कार्यालयों का कार्य सिर्फ पंजीयन करना तथा कहीं नियुक्तियां आमंत्रिात होने पर सूचना देना भर था, लेकिन मुख्यमंत्राी ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान आजीविका मिशन के तहत निजी कम्पनियों को भी रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई। इसी के तहत प्रत्येक जिले में रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें सरकारी संस्थानों के साथ-साथ निजी कम्पनियां भी शामिल हो रही हैं और बेरोजगारों में भी आशा का नया संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि इन रोजगार मेलों की सफलता को देखते हुए यह वर्ष में एक बार नहीं बल्कि चार बार आयोजित होना चाहिये। साथ ही इनकी रोजगार उपलब्ध कराने की उपयोगिता को लेकर भी लगातार समीक्षा कर सुधार करते रहना चाहिये। श्री राजावत ने कहा कि मुख्यमंत्री की औद्योगिक एवं व्यापारिक नीतियों के कारण बहुराष्ट्रीय एवं बडी राष्ट्रीय कम्पनियां राज्य में अपने उपक्रम स्थापित करने के लिए आकर्षित हुई हैं। इसी का परिणाम है कि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा तथा होण्डा जैसी कम्पनियां राजस्थान में अपने प्रोजेक्ट स्थापित कर रही हैं। साथ ही राज्य में मेगा हाईवे, हाउसिंग योजनाएं , सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं शुरू की जा रही हैं जिसमें लाखों की संख्या में तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त नौजवानों को रोजगार उपलब्ध होंगे। संसदीय सचिव ने कहा कि राजस्थान का नाम अब देश के अग्रणीय राज्यों में लिया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में एकत्रिात आवेदनों को बडी से बडी कम्पनियों तक पहुंचाया जाना चाहिये ताकि योग्य उम्मीदवारों को योग्य नियोजन मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर श्री के.के.शर्मा, उप क्षेत्राीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री प्रवीण माथुर, उपनिदेशक श्री आर.एस.बैरवा, जिला रोजगार अधिकारी श्री असीम कुलश्रेष्ठ, मोदी डेंटल कॉलेज के श्री रामभगत मोदी आदि ने भी रोजगार मेले की जानकारी देते हुए संबोधित किया।

जलप्रवाह का शुभारम्भ
बरसों से अनियमित जलापूर्ति तथा कम दबाव से पानी आने की परेशानी झेल रहे कोटा में छावनी क्षेत्रा के लोगों को अब नलों में पूरे दबाव से पानी मिलने लगेगा जिससे उन्हें अब आने वाले समय में पेयजल के लिए नहीं तरसना पडेगा। करीब ७५ लाख रूपये की लागत से आर.यू.आई.डी.पी.के माध्यम से फल सब्जी मंडी के पास निर्मित उच्च जलाशय का आज संसदीय सचिव श्री भवानी सिंह राजावत ने विधिवत रूप से वाल्व खोलकर घरों तक पानी पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। श्री राजावत ने होली के अवसर पर छावनी के लोगों से वायदा किया था कि वे इन गर्मियों में क्षेत्रा के लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा दिला देंगे। इसी वायदे को निभाते हुए पूर्व में तैयार हो चुकी इस टंकी के पम्पिंग स्टेशन का निर्माण पिछले सप्ताह पूरा करवाया गया और उसे घरों की पाईप लाईन से जोड दिया गया। इस टंकी से छावनी, रामचन्द्रपुरा, तिलक नगर आदि क्षेत्रा में दूसरी मंजिल तक पूरे दबाव से पानी पहुंचेगा।
इस अवसर पर जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री एस.के.गोयल ने बताया कि इस टंकी की भराव क्षमता २५ लाख लीटर है जिसमें फिलहाल १२ लाख लीटर पानी पहुंचाया जायेगा। इसके बाद करीब ६ माह में अकेलगढ स्थिति इन्टेक वेल का निर्माण पूरा हो जाने के बाद टंकी को पूरी क्षमता से भरा जायेगा। इस अवसर पर ए.डी.बी.के अधीक्षण अभियंता श्री गिरिराज सिंह हाडा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अभिनन्दन
सूचना एवं जन सम्फ विभाग के प्रभारी संसदीय सचिव श्री भवानी सिंह राजावत ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की सरकार ने अब तक पेश किये गये बजट में करों का बोझ नहीं डालकर व्यापार को बढावा दिया। उन्होंने कहा कि पेश किये गये चारों बजट में व्यापारियों पर कोई नया कर नहीं लगाया गया चूंकि व्यापारियों पर लगने वाले कर से उपभोक्ता प्रभावित होता है। इसी के साथ व्यवसाय भी मंदा हो जाता है। इसलिए व्यापार को तेज गति से आगे बढाने के लिए मुख्यमंत्राी ने कोई नया कर नहीं लगाया है। श्री राजावत आज कोटा में न्यू क्लॉथ मार्केट मे आयोजित अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कपडों पर से वेट हटाये जाने से हर्षित व्यापारियों ने आज सब्जीमंडी स्थित न्यू क्लॉथ मार्केट में दी होलसेल क्लॉथ मर्चेन्ट एसोसिएशन की और से संसदीय सचिव श्री भवानी सिंह राजावत का अभिनन्दन किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने टावल, गमछा, कम्बल, बेडशीट एवं शॉल आदि पर से वेट कर हटा लिया है जिसकी मांग व्यापारी पिछले कई माह से कर रहे थे।
 इस अवसर पर राजस्थान कपडा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष श्री गिरिराज न्याती ने श्री राजावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने व्यापारियों की भावनाओं से मुख्यमंत्राी को अवगत कराकर हमेशा कपडा व्यापारियों का सहयोग किया है जिसके वे हमेशा आभारी रहेंगे। इस अवसर पर दी होलसेल क्लॉथ मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री तेजेन्द्रपाल सिंह, न्याय समिति के अध्यक्ष श्री नरेश तेजवानी, श्री सुरेन्द्र मंत्राी सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर संसदीय सचिव का पुष्पाहार तथा शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया गया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

बार
बेरोजगारों
रोजगार
सपना
साकार
होने
लगा
-श्री
राजावत


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares