औद्योगिक सलाहकार एवं सर्वाधिकार समिति की बैठक २४ को
17 Apr
2007

हनुमानगढ, १७ अप्रैल। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति व जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठकें २४ अप्रैल को सांय ३ बजे जिला कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित होंगी । जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री पी. एन. शर्मा ने बताया कि ये बैठकें जिला कलक्टर श्री टी. रविकांत की अध्यक्षता में आयोजित होगी । उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों व सम्पूर्ण प्रगति रिपोर्ट के साथ आने का आग्रह किया है । उन्होंने बताया कि बैठक में औद्योगिक इकाईयों के पावर कनेक्शन के लम्बित प्रकरणों, भूखण्ड आवंटन व भूमि रूपान्तरण के लम्बित प्रकरणों, राजस्थान वित्त निगम द्वारा अर्जित प्रगति एवं ऋण के लम्बित प्रकरणों, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं रख रखाव, जल कनेक्शनों के विचाराधीन प्रकरणों, राजस्थान प्रदूषण नियंत्राण मण्डल के पास विचाराधीन प्रकरणों, कारखाना एवं बॉयलर विभाग द्वारा अर्जित प्रगति एवं लम्बित प्रकरणों, खनिज वन , श्रम कल्याण व वाणिज्य कर विभाग के लम्बित प्रकरणों, नगर पालिका से सम्बन्धित प्रकरणों , खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाओं की प्रगति एवं विचाराधीन प्रकरणों आदि पर विचार विमर्श किया जाएगा ।
|