www.khabarexpress.com |
|
| 06 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
हनुमानगढ , १७ अगस्त। जिले के प्रभारी मंत्री व कृषि राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने शिक्षा को मानवीय मूल्यों के विकास व प्रगति का माध्यम बताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च महत्व प्रदान करने की गुजारिश की है। श्री टीटी शुक्रवार को हनुमानगढ जिले की भादरा तहसील के जिगासरी बडी ग्राम में नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा इसमें सांसद कोष से निर्मित हॉल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक तबके के लोगों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए माहौल प्रदान कर राज्य सरकार ने गत ४५ महिनों के कार्यकाल में शिक्षित राजस्थान बनाने की सोच के साथ कार्य किया है। गॉव-गॉव व ढाणी-ढाणी तक बिजली, पेयजल व सडक के साथ -साथ शिक्षा का अलख जगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्कूलों के क्रमोन्नति, शिक्षकों की भर्ती, मुफत किताबों का वितरण, बालिका शिक्षा का बढावा तथा मिड डे मील कार्यक्रम के जरिए सवा करोड बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की यह सोच है कि शिक्षा के बिना विकास अधूरा है, इसी कारण शैक्षिक क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए है। श्री गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री निहालचन्द ने सांसद कोष से जिगासरी बडी गॉव के इस विद्यालय में ५ लाख रुपए की लागत से एक हॉल का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर सांसद श्री निहालचन्द ने कहा कि गॉवों में बच्चों की शिक्षा, सडक, विद्युत व पेयजल सम्बन्धी कार्यो के लिए वे राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के स्तर से योजनाओं की स्वीकृति के लिए सदैव तत्पर है तथा इसके लिए धन की कोई कमी नही आऐग। उन्होंने हनुमानगढ जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत २६ करोड तथा प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में ६० करोड ३६ लाख रुपए की स्वीकृति की जानकरी देते हुए विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता का इजहार किया।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?