बीकानेर। देश में जिस तरह से बढती महंगाई ने पैर पसारे हैं उसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को देशव्यापी आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। धरने में बैठे सांसद अर्जुनराम मेघवाल, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ, शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, नगर निगम के प्रतिपक्ष के नेता भानु व्यास, युधिष्ठर सिंह भाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मीना अरोडा आदि शामिल थे। इस मौके पर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि अगर बढती महंगाई पर काबू नहीं किया गया तो देश में अराजकता की स्थिति पैदा हो जाएगी साथ ही मानसून खराब हो रहा है और सरकार ने अकाल राहत कार्य नहीं शुरू किये हैं उन्होंने कहा कि हम सरकार को आगाह करना चाहते हैं क्योंकि यह वायदा व्यापार का बहुत बडा हिस्सा महंगाई है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण लगाने पर सरकार को आगाह करते हुए कहा कि देश में जिस तरह से चीनी व तेल के भावों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि हो रही है उस पर अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर खाजूवाला के विधायक डॉ. विश्वनाथ ने कहा कि जल्द से जल्द बेतहाशा वृद्धि को रोकने के समुचित उपाय किए जाएं ताकि इसका जनता पर भार न पडे। अगर सरकार जल्द ही इस ओर कदम नहीं बढाएगी तो देश में आमजन का जीवन दुर्भर हो जाएगा। शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने कहा कि जब भाजपा सरकार शासन में महंगाई इतनी तेजी से नहीं बढी लेकिन आज महंगाई के भाव आसमान छू रहे हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर महंगाई पर अंकुश न लगा तो इसके लिए आंदोलन का रूख अख्त्यिार करेगा। साथ ही जनता में महंगाई के कारण त्राहि त्राहि मच रही है। इस मौके पर देहात भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जालम सिंह ने कहा कि जिस तरह से खुदरा वस्तुओं के दाम बढ रहे हैं जिसमें चीनी, दाल, तेल, दालों आदि आमजन की पहुंच से बाहर हो गई है। इसे रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी जनता का साथ देगी और इसके लिए किसी भी हद तक जा सकती है।