बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर की एक बैठक सोमवार को आयोजित की। बैठक में सभी अधिवक्तागण ने उदयपुर हाई कोर्ट बैच की स्थापना की मांग का समर्थन करते हुए बीकानेर में भी हाईकोर्ट बैच की स्थापना करने की मांग की। बैठक में बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित व सचिव सत्यपालसिंह शेखावत व अन्य अधिवक्ताओं ने इस संबंध में न्यायाधिपति उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री,नई दिल्ली, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधि एवं न्यायमंत्री, राजस्थान, मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि राजस्थान हाईकोर्ट बैच की स्थापना बीकानेर में की जाए क्योंकि बीकानेर संभाग के लगभग 55 हजार से अधिक मुकदमे उच्च न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे में अगर यह बैच बीकानेर में स्थापित की जाता है तो बीकानेर संभाग के मुकदमों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा साथ ही गरीब व आमजन को सस्ता न्याय प्राप्त हो सकेगा। जबकि प्रधानमंत्री ने मुख्य न्यायाधीशगण एवं मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भारत की अदालतों में विचाराधीन मुकदमों की अपार संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलवाने के लिए अविलम्ब कदम उठने के निर्देश दिए थे। बैठक आयोजित की गई जिसमें बीकानेर में भी हाईकोर्ट बैच की स्थापना करने के लिए तुलनात्मक दृष्टिकोण से बीकानेर का हक बनता है जबकि स्टेट टाइम में सन् 1921-22 में हाईकोर्ट की स्थापना तत्कालीन शासन ने की थी। आजादी के बाद राजस्थान राज्य की स्थापना होने पर एकीकृत राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना जोधपुर में की गई थी उस समय भी संभागीय स्तर पर हाई कोर्ट बैच की स्थापना की मांग की गई थी जबकि 1975-76 में राजस्थान हाई कोर्ट बैच की स्थापना राज्य की राजधानी जयपुर में की गई उस समय भी बीकानेर संभाग से आवाज उठी थी कि बीकानेर संभागीय मुख्यालय पर भी इस बैच की स्थापना की जाए। बैठक में आम सभा ने प्रस्ताव पारित किया कि जनहित कार्य का अनिश्चितकाल के लिए स्थगित रखेंगे, अदालतों में पैरवी नहीं करेंगे। इसके साथ ही बार संघ ने हाई कोर्ट में मुकदमों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए बीकानेर में हाईकोर्ट बैच लगान की मांग का पुरजोर शब्दों में समर्थन किया।