बीकानेर, जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर नोखा मार्ग पर तिरुपति एसोसिएट्स बिल्डर्स एण्ड डॅवलपर्स द्वारा ‘विनायक नगर’ टाऊनशिप की लांचिंग सोमवार को की गई। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व काबिना मंत्री डा. बी. डी. कल्ला के साथ विशिष्ट अतिथियों के रुप में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल जयपुर के सूरजाराम मील, पंकज साबू, अरविन्द सिंह, प्रमोद डेरेवाला, रामगोपाल सराफ मौजूद थे। कॉलोनाइजर अरविन्द सिंह ने स्वागत उद्बोधन के साथ बताया कि यूआईटी द्वारा एपूव्ड 90 बी इस ‘विनायक नगर’ में समस्त अत्याधुनिक मुलभूत आवासीय सुविधाएं मिलेगी। सिंह ने कहा कि बीकानेर के विकास के इतिहास में नया अध्याय जोडेगा ‘विनायक नगर’। डा. कल्ला ने कहा कि बीकानेर की आदर्श कॉलोनी स्थापित होकर एक कामयाब नगर के रुप में विनायक नगर पहचान बनाएं, ऐसी वे शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारम्परिक पृष्ठभूमि पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके प्रमोद डेरेवाला, सूरजाराम मील ने कहा कि 115 बीघा की स्कीम में 160 रुपए फीट अर्थात् 640 रुपए गज की दर से प्लॉट दिये जा रहे है। इस अवसर पर व्यापार उद्योग मण्डल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
पत्रकारों से बातचीत में अरविन्द सिंह बताया कि नक्शा टाऊनप्लानर से पास हो चुका है। इस टाऊनशिप में 25 गुणा 50 कम से कम तथा 50 गुणा 90 सबसे बडा प्लॉट साइज है। कुल 580 प्लॉट्स के विभिन्न 6 साइजों में काटा गया है। जिनमें 80 प्लॉट्स प्रथम दिन अग्रिम बुकिंग की है। पहले हफ्ते में ‘इनॉग्रल प्राइस’ के तहत विशेष छूट प्रदान की जा रही है। सभी बैंकों, वित्तीय संस्थाओं से ऋण सुविधा भी दी गई है। तिरुपति एसोसिएट्स की राजस्थान के 20 शहरों में कॉलोनियां-टाऊनशिप में निवेशकों का अच्छा रुझान है।
Cucusoft iPod Video Converter / DVD to iPod Converter Suite2006 is the easiest-to-use and fastest DVD to iPod converter software for Apple iPod Movie and iPod Video.