बीकानेर आज बीकानेर दौरे पर आये जिले के प्रभारी मंत्री हरजीरा बुरडक को यहा सर्कट हाउस में कांगेस के स्थानीय नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ मेल मुलाकात कर सत्ता और संगठन से जुडे कई मसलों पर औपचारिक बातचीत की। उन्होंने मौके पर आये अधिकारियों से भी जिले में नरेगा कार्यों समेत अन्य मामलों पर बातचीत की। सक्रिय हाउस में प्रभारी मंत्री का स्वागत करने वालों में मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल के अलावा देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, हुकमाराम विश्नोई, प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती सुनीता गौड, सुषमा बारूपाल समेत संगठन से जुडे अनेक पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री आज देर अपरान्ह यहां कलक्टर सभा कक्ष में अधिकारियों की मीटिंग लेंगे और जिले में नरेगा कार्यों की स्थिति पर समीक्षा करने समेत सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विति के मामले में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती सुनीता गौड ने प्रभारी मंत्री हरजीराम बुरडक को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश मिलने के बाद भी जिला कलक्टर बीकानेर के द्वारा विकास कार्य शुरू नहीं होने पर क्षेत्र के निवासियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने ज्ञापन में ज्ञापन की प्रति प्रभारी मंत्री को सौंपकर शीघ्र कार्यवाही करवाने की मांग की।