जेलों मे लगाऐ जाऐंगें जैमरः सैनी
17 Sep
2009
बीकानेर। कारागार में आए दिन शातिर कैदियों के पास पकडे जा रहे मोबाईल के उपयोग की रोकथाम के लिए शीघ्र ही बडी जेलों में जेमर लगाए जाएंगें, जिसके लिए प्रथम चरण की शुरूआत जोधपुर केन्द्रीय कारागार से होगी। यह जानकारी बीकानेर पहुंचे कारागार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामकिशोर सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि पुरे प्रदेश में आला अधिकारियों द्वारा जेलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने जेलें में अवैध तरीके से मिल रहे मादक पदार्थों के साथ मोबाईल, सिम, रिचार्ज कूपन की रोकथाम के लिए सुरक्षा प्रहरियों की कमी की बात को दोहराते हुए बताया कि अभी प्रदेश मे ं25॰ प्रहरियों की भर्ती हुई है। शेष कमी को शीघ्र ही पुरा किया जाएगा एवं बीएसएफ के एक्स सर्विस मैन को प्राथमिकता से लगाया जाएगा। उन्होंने जेलों में कैदियों के साथ हो रही मारपीट के लिए बताया कि कारागार में अक्सर आदतन अपराधी मौका पाकर इस तरह की हरकतें करते है, जिन पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। सैनी के बीकानेर पहुंचने पर कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, सुषमा बारूपाल, सांगीलाल वर्मा, संजय आचार्य, परमानंद भाटी, गजेन्द्र सांखला एवं श्याम तंवर, ने स्वागत किया। सैनी गरूवार सुबह श्रीगंगानगर पहुंचें।
|