शिक्षा का निजीकरण रोकने की मांग
17 Sep
2009
एसएफआई ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बीकानेर स्टूडेन्ट फैडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आज जिला इकाई ने रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। एसएफआई के शिष्टमंडल ने शिक्षा का निजीकरण रोकने की मांग सहित छात्र हितों की अन्य मांगों का ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा। प्रदर्शन में एसएफआई से जुडी छात्राएं भी शामिल थी।
एसएफआई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खींचड व जिला महासचिव अजितसिंह सोलंकी के अनुसार ज्ञापन द्वारा राज्य सरकार से मांग की गयी है कि प्रदेश में जो शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है उसे शीघ्र प्रभाव से रोका जाए साथ ही छात्र संघ के चुनाव करवाने की घोषणा की जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से अनुसूचित, जनजाति व अन्य पिछडा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति बढाये जाने, महाराजा गंगासिंह विवि को पर्याप्त बजट व स्टाफ दिये जाने की मां भी की गयी है। ज्ञापन देने गये शिष्टमंडल में डीवाईएफआई के कॉ.रामगोपाल विश्नोई, एसएफआई के ओ.पी. खींचड, अजीतसिंह सोलंकी, विप्लव व्यास, प्रेमसिंह पंवार, संदीपसिंह थालोड आदि छात्र नेता शामिल थे।
|