KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Friday, February 17, 2012


प्रवासी राजस्थानियों के दिवाली मेले बने दिल्ली की पहचान
17 Oct 2008

’मेरी दिल्ली उत्सव‘ दिवाली मेला, राजस्थान क्लब मेला और राजस्थान रत्नाकर दिवाली मेले ने बनायी विशेष पहचान


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


राजधानी के विभिन्न भागों में दीपावली मेलों का आयोजन

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न भागों में इन दिनों भव्य दिवाली मेलों के आयोजन हो रहे है। दीपावली से पूर्व लगने वाले इन मेलों में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इन दिवाली मेलों  ने दिल्ली में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। दीवाली मेलों में परम्परागत लोक नृत्यों के साथ ही टी वी और बालीवुड से जुडे कलाकार भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहते है। राजस्थान रत्नाकर और राजस्थान क्लब जैसी संस्थाए दिल्ली म पिछले तीस वर्षों से इन मेलों का आयोजन करती आ रही है।

मेरी दिल्ली उत्सव‘ दिवाली मेला
पंजाबी बाग स्टेडियम रिंग रोड पर आज शुक्रवार से शुरु हुए तीन दिवसीय ‘मेरी दिल्ली उत्सव’ दिवाली मेला में करवा चौथ उत्सव,डांडिया मस्ती और राजस्थानी लोक नृत्य ने समा बांधा । बीकानेरवाला के प्रबन्ध निदेशक श्याम सुन्दर अग्रवाल के अनुसार मेले में आकर्षक स्टेट कार्यक्रम एवं लाइफ स् टाईल स्टॉल्स पर उमडते जन समूह के दृश्य दर्शनीय है।

राजस्थान रत्नाकर पेश करेगा राजस्थानी डिजाइन साडियों का विशेष बाजार
राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 18 एवं 19 अक्टूबर को पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट के नजदीक नेताजी सुभाष प्लेस में आयोजित दिवाली मेले में इस बार महिलाओं के लिए राजस्थानी डिजाइन की साडियों का विशेष बाजार लगाया जा रहा है। दिल्ली के प्रमुख साडी विक्रता इसमें भाग ले रहे है।
गुप्ता ने बताया कि मेले में राजस्थानी संस्कृति की विशेष झलक दिखाई देगी । मेले में एक सौ से भी अधिक स्टाल्स लगाये जा रहे है जिन पर लोगों को त्यौहारों पर होने वाली खरीददारी का अवसर मिल सकेगा। मेले में खाने-पीने के लगभग 50 स्टॉल्स पर विभिन्न प्रांतों के चटपटे व्यंजन सभी का मन ललचायेंगे। बच्चों के लिए मुफत झूले,हाथी,उंट की सवारी, कठपुतलियों के नाच, भोपा-भोपी, कच्ची घोडी आदि आकर्षक रखे गये है ।
संस्था के प्रधान अशोक डालमिया ने बताया कि मेले के मुख्य संयोजक राम अवतार शाह एवं देवेन्द्र अग्रवाल है। उन्होंने बताया कि मेले का स्टेज कार्यक्रम बहुत ही मन भावन व सुन्दर होगा। इसमें राजस्थान सहित अन्य प्रान्तों के नृत्य, हास्य झलकियां, बच्चों की* प्रतियोगिता आदि का आकर्षण होंगे । मेले म सामाजिक क्षेत्रा से जुडी हस्तियों,बालीबुड और टी.वी. सीरियल से जुडे कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा।

राजस्थान क्लब लायेगी टी.वी. कलाकारों को
इधर राजा गार्डन में 18 एवं 19 अक्टूबर को ही राजस्थान क्लब द्वारा लगाये जा रहे भव्य दिवाली मेला में कई टी.वी एवं वालीबुड कलाकारों को आमन्त्रिात किया गया है। संस्था के प्रधान सुरेश पौद्दार ने बताया कि मेला के अन्य आकर्षणों में आतिशबाजी और राजस्थानी लोक नृत्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया नृत्य, आधुनिक झूले,पुरानी दिल्ली की चाट खोमचे और लजीज व्यंजन अन्य आकर्षण रखे गये है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Rajasthan Club Rajasthan Ratnakar Utsav Diwali

Pelagian Dictionary

राजस्थानियों
दिवाली
मेले
बने
दिल्ली
पहचान


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bikaner A Unbeliveable movement


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares