जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र, कृष्णा स्पास्टिक सोसायटी,लायनेस क्लब एवं चौधरी रूपाराम सुगनीदेवी ठोलिया स्मृति सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सेटेलाईट अस्पताल में आयोजित हुए दो दिवसीय विशाल निःशुल्क विकालांगता निवारण शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर मे १८४ रोगियों ने लाभ उठाया।
शिविर के संचालक कृष्णा स्पास्टिक के डॉ श्याम अग्रवाल व लॉयनेस क्लब कि अध्यक्षा डॉ मधु खत्री ने ने बताया कि इस शिविर मे हमने विकलांग रोगियों को १० ट्राई साईकिल, २ व्हील चेयर और ४ श्रवणयंत्र भी वितरित किये है। शिविर में विकलांगो के लिए जयपुर फुट व कैलीबर के लिये नाप भी लिये जिनके उपकरण ११ जनवरी को होने वाले अगले चिकित्सा कैम्प मे वितरित किये जायेंगे। उन्होने बताया रोगियों को शिविर में उपकरण प्राप्ति के लिए विकलंाग सर्टिफिकेट के साथ ही आय प्रमाण पत्र, मूलनिवासी व राशनकार्ड की कॉपी लाना अनिवार्य होगा।
जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र के योगराज पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन संस्थान नई दिल्ली से डॉक्टरों की टीम में डॉ. विजय सिंह यादव, डॉ. शशि यादव, डॉ. बेंन्जामिन, डॉ. मामराज, डॉ. श्रीपाल एवं डॉ. रामसिंह सहित डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी।