बीकानेर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा दृारा ऊंटो की महायात्रा जयवीर गोदारा के नेतृत्व में २९ नवम्बर को जुनागढ किले से रवाना होगी। महायात्रा आठ दिसम्बर को जयपुर पहुंचगी जहां अमरूदों के बाग में आम सभा होगी उसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन दिया जायेगा। महायात्रा २९ को नौरगदेसर में रात्री विश्राम करने के बाद ३० को डगरगढ पहचेगी १ दिसम्बर को राजलदेसर २ को फतेहपुर ३ को सीकर अन्य जगहों से होती हुई जयपुर पहचेगी यात्रा के दौरान अनेक ग्राम व कस्बों में सभाएं होगी इन सभाओं को मरूप्रदेश के गणमान्य व्यक्ति संबोधित करेगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी स्थानों पर पेम्पलेट वितरित कर लोगो को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे है।