बीकानेर जिले में स्वाइन फ्लु लगातार अपने पांव पसार रहा है हर दिन बदलते दिन के साथ स्वाइन फ्लु पीडतो का आकाडा तेजी से बढ रहा है। लेकिन इससे निपटने के लिए सरकार व प्रशासन इंतजाम को लेकर नाकाम है। लेकिन यहॉ चिकित्सा एंव स्वास्थ्य के अधिकारी स्वाइन फ्लु पीडतो कि सही संख्या भी नही बता पा रहे है । हालाकि विभागीय आंकडों में अब तक आठ रोगियो को स्वाइन फ्लु से पीडित बताया गया है जबकि जानकारी के अनुसार बीकानेर में स्वाइन फ्लु से पीडितों कि संख्या बीस से ज्याद है ऐसे अनेक पीडित है जो अपने स्तर पर जयपुर जाकर अपनी जॉच करवाकर लौट रहे है और नीजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे है। लेकिन चिकित्सा के अधिकारी व जिला प्रशासन स्वाइन फ्लु की रोकथाम और इलाज के पुख्ता बंदोबस्त के दावे कर रहा है मगर हकीकत यह है कि चिकित्सा के अधिकारीयों के पास अब तक उन्ही रोगियों के नाम पते है जो पी.बी.एम अस्पताल पहचे हैं लेकिन खास बात यह है कि इन रोगियो के नाम उजागर करने के बजाय छिपाया जा रहा है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में स्वाइन फ्लु के कितने रोगी पहच चुके है और कितनों का इलाज चल रहा है इनकी जानकारी स्वास्थ्य के अधिकारियो के पास नही है।