बीकानेर, पूर्व उप राष्ट्रपति श्री भैरो सिंह शेखावत सोमवार 19 जनवरी को दोपहर दो बजे चक 5 एल.एन.पी.जिला श्रीगंगानगर से रवाना होकर राजकीय कार से सायं 6 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।
पूर्व उप राष्ट्रपति श्री शेखावत 20 जनवरी को सुबह 9 बजे देशनोक के लिए रवाना होंगे एवं करणी माता जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद देशनोक से रवाना होकर दोपहर 1 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। वे दोपहर 3 बजे बीकानेर से श्रीडूंगरगढ होते हुंए जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।