सूरतगढ, (विकास यादव) जाट क्लब के तत्वावधान में महावीर इन्टरनेशनल के सहयोग से आयोजित 28 वें रक्तदान शिविर में 104 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर जाट क्लब के सदस्यों ने मरणोपरांत नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे। वीर तेजाजी जाट कन्या छात्रावास परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मोहनलाल डेलू व नायब तहसीलदार महेश चन्द्र मान ने किया। क्लब के अध्यक्ष सतपाल गोदारा व सचिव जसवंत सिंह सहू ने संयुक्त रूप से रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में आर.पी. सिंह, कृष्ण सिहाग, कैलाश रेवाड, डॉ. जे.पी. कस्वां, ओम चाहर, जसवंतसिंह सहू, सतपाल गोदारा, शीशपाल चबरवाल सहित सदस्यों का सहयोग रहा। इसके अलावा महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष संजय बैद, सचिव नरेन्द्र चाहर, परियोजना निदेशक रमेश आसवानी का भी सक्रिय योगदान रहा। इस दौरान जाट क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें सतपाल गोदारा अध्यक्ष, जसवंत सिंह सहू सचिव व पूराराम खिलेरी पुनः कोषाध्यक्ष चुने गये।