साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 24 फरवरी को
18 Feb
2008
अम्बाला, 24 फरवरी 2008 (रविवार) को बाल भवन, अम्बाला शहर में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया है।बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था ‘आसरा’ द्वारा आयोजित ‘कमलेश्वर स्मृति व्याख्यान’ के अन्तर्गत होने वाली इस गोष्ठी का विषय पत्रकारिता साहित्य एवं सामाजिक सौहार्द्र होगा। 24 फरवरी (रविवार) को प्रातः 10 बजे बाल भवन, अम्बाला शहर में आयोजित होने वाली इस साहित्यिक गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ पुष्पपाल सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला करेंगे। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्री वी एन रॉय आई पी एस, सदस्य, हरियाणा साहित्य अकादमी,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल तथा श्री राजबीर देसवाल सदस्य, हरियाणा साहित्य अकादमी, आई पी एस, उपपुलिस महानिरीक्षक सी आई डी, पंचकुला भाग लेंगे। इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि उपायुक्त अम्बाला मोहम्मद शाईन द्वारा दीप प्रज्वलित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक, आसरा के अध्यक्ष एवं हरियाणा साहित्य अकादमी (शासी परिषद) के सदस्य स्तम्भकार तनवीर जाफरी ने बताया कि पत्रकारिता साहित्य एवं सामाजिक सौहार्द्र पर आयोजित हाने वाली अम्बाला शहर में यह पहली स्तरीय गोष्ठी होगी। इस अवसर पर अम्बाला के पन्द्रह ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज के प्रति अपनी सेवाओं, कुर्बानियों तथा अपने अभूतपूर्व योगदान से अम्बाला का नाम पूरे देश में रौशन किया है।
तनवीर जाफरी ने इस अवसर पर समस्त पत्रकारों, साहित्यकारों, बुद्घिजीवियों तथा शिक्षक वर्ग के लोगों से गोष्ठी में भाग लेने की अपील की है।
|