सूरतगढ, (विकास यादव) नवीन आदर्श विद्या मंदिर (माध्यमिक) का वार्षिकोत्सव रविवार को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए आचार्य प्रशिक्षण व शैक्षिक परिषदें, लखनऊ के राष्ट्रीय संयोजक शंतनु रघुनाथ शैंडे ने कहा कि बालकों के सर्वांगिण विकास से लेकर समग्र विकास पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगासन, पिरामिण्ड, मलखम्भ की प्रस्तुतियां आकर्षक रही। हिन्दी, पंजाबी, संस्कृत, अंग्रेजी और राजस्थानी में 1857 स्वतंत्रता संग्राम विषय पर भाषण सराहनीय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल डेलू ने विद्यालय को कम्प्यूटर भेंट करने की घोषणा की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक नाजिम अली खान, श्री माहेश्वरी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर सारडा व रविमोहन गोयल उपस्थित हुए। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।