बीकानेर - बाडमेर जिले में कपूरडी तथा जालिपा क्षेत्रों पर आधारित 8 गुणा 135 मेगावाट क्षमता के तापधर की स्थापना का कार्य प्रगति पर है, जिसकी एक इकाई में उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। इसके अतिरिक्त बीकानेर जिले के बरसिंगसर क्षेत्र में नेवेली लिग्नाईट कारपोरेशन द्वारा 125 मेगावाट के दो बिजली संयत्र स्थापित किये जा रहे है जिनमें से एक में उत्पादन अतिशीघ्र प्रारम्भ होने वाला है।खनिज राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने आर.एस.एम.एम.एल, के पवन उर्जा प्रोजेक्ट, जैसलमेर को क्लीन डवलपमेन्ट मेकेनिजम बोर्ड, यू.एन.एफ.सी.सी., जर्मनी द्वारा पंजीकृत किया ह। इसके अन्तर्गत आर.एस.एम.एम.लि. को विश्व पर्यावरण में सहायता करने हेतु 57 हजार 4 कार्बन एमीशन रिडक्शन सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। प्राप्त कार्बनएमीशन रिडक्शन प्रमाण-पत्रों की बिक्री से कुल 7.66 करोड रूपये की विदेशी मुद्रा का अर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि आर.एस.एम.एम.एल. द्वारा पवन विद्युत फार्मो से लगभग 1 हजार900 लाख युनिट प्रदुषण मुक्त विद्युत प्रतिवर्ष उपलब्ध करवाई जायेगी। जाट ने बताया कि राज्य में स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का सुदृढीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इण्डियन स्कूल ऑफ पेट्रोलियम द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार इसका बिजनस प्लान अनुमोदित कर दिया गया है। इस बिजनस प्लान में ऑयल रिफाईनरी, पाईप लाईन ट्रान्सपोर्ट, गैस रिटेलिंग, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, ऑयल एक्सप्लोरेशन तथा ऑयल फील्ड सपोर्ट सर्विसेस शामिल है। उन्होंने बताया कि आर.एस.एम.एम.एल. द्वारा पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में 25 करोड रुपये का निवेश किया जायेगा।
It is the very special achievement for the bikaner & barmer of the rajasthan state.It will overcome the problem of electricity in these area but it should be useful for unemployee person as well as technical or nontechnical of the rajasthan state & particularly localite person.With the electricity we also hope that we will get the employment through this sector by the interfare of the state govt., Er.abdul samad (3/20/2010 12:57:58 PM)