जयपुर (शरद टाक)। पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने खबरएक्सप्रेस के संवाददाता से विशेष चर्चा में कहा कि चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री वसुंधरा राज ने घोषणाओं के अम्बार लगा रही है। ये सभी जानते है कि कुछ ही समय बाद में चुनाव होने वाले है। इन पैसे की किस्ते भी नहीं दी जायेगी। यूं ही झूठी वाह वाही के लिए सोनिया गांधी जी और प्रधानमंत्री द्वारा घोषित नरेगा योजना जो १ अप्रेल से राज्य व देश में शुरू की गई और मुख्यमंत्री इसे अपनी योजना कहती है। यह योजना तो सरकार की शिथिलता के कारण कई जगह शुरू भी नहीं की गई। मुख्यमंत्री राजे सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षकों की भर्ती को भी अपनी योजना कह रही है। मिड डे मिल को भी भारत सरकार पैसा दे रही है। उन्होंने कहा कि राजे ने अपनी चुनावी यात्रा शेखावटी से शुरू की जिसको निम का थाना में जन आक्रोश का सामना करना पडा। सोनिया गांधी की राजस्थान में रैली से बौखला कर राजे ने झालावाड रैली आयोजित कराकर कहा कि कांग्रेस वोटो को लुभाने के लिए सोनिया गांधी ने कहा कि भारत सरकार ने बजट में ६० हजार करोड का कर्जा किसानों का माफ किया उसके कारण से महंगाई बडी है। उसके लिए भारत सरकार कदम उठा रही और सोनिया गांधी ने राज्य सरकार से भी कहा कि इस विषय पर ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजे जो भी निर्णय ले रही है वो केबिनेट को विश्वास में लेके नहीं कर रही है। राजे सरकार के राज में कुल १५ बार गोलियां चली है और निहते किसानों पर गोलियां चली है। चुनाव के वर्ष में जो अपनी पार्टी के मंत्री और विधायको को यह कहना कि रिपोर्ट कार्ड लुंगी इससे साफ है कि पार्टी की जमीन निचे से खिसकती नजर आ रही है और तो और अपहरण, डकेती, हत्या जैसे मामले पर जब राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि राम के राज्य में सीता का अपहरण हुआ तो यह बडी ही दुःख भरी बात है।