KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


राशन की वस्तुओं के वितरण की सूचना मिलेगी एसएमएस से
18 Apr 2008

जहां आधारभूत कार्यो को भी पूरा करने के लिए प्रायः सभी जिलो के अधिकारी वर्ग बजट और पर्याप्त कर्मचारियों का रोना रोते रहते है वहीं डुंगरपुर जिला प्रशासन ने एक अभिनव और सराहनीय कदम उठाते हुए आम नागरिको को सरकार ओर प्रशासन की तरफ से बेहतरनीन सुविधा उपलब्ध करवाने के अपने दावे को पूरा करने का एक अनुकरणीय कदम उठा चुकी है। सही कहा गया है कि जहां चाह है, वहां राह है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर, जी हाँ, हम बात कर रहे ”राशन ऑन एसएमएस“ कार्यक्रम की। जहां राशन डिपो धारकों द्वारा कालाबाजारी को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उपभोक्ता को सीधे उसके मोबाइल पर ही एसएमएस के जरिए डिपो पर राशन की उपलब्धतता के बारे मे जानकारी दे दी जायेगी। जिससे की आम आदम को न केवल आम आदमी को विशेष राहत मिलेगी, बल्कि इस तरह से तकनीक उपयोग करते हुए सरकारी कार्या मे पारदर्शिता के दावे को सत्यापित किया जा सकेगा। लेकिन हां जरूरी है कि इस कदम नियमित रूप से निभाय जाये, क्योंकि बहुत सी योजनाऐं शुरू करने और उसके बन्द होने या फिर कागजों तक सीमित होने मे ज्यादा देर नही लगती।

राशन की दुकान पर आने वाली शक्कर, गेह, चावल व अन्य वस्तुओं के वितरण की सूचना प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अब राशन दुकान के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी, अब उपभोक्ताओं को घर बैठे राशन वितरण की तिथि की सूचना एसएमएस के जरिये प्राप्त हो जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा ’राशन ऑन एसएमएस‘ कार्यक्रम के तहत इस प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने की ठानी है।
 जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि आम तौर पर उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकान पर रसद सामग्री आने की सूचना नहीं मिल पाती है और कई बार उपभोक्ता राशन की वस्तुओं को पाने से वंचित रह जाता है, इस समस्या के निदान और सरकार द्वारा आवंटित राशन की पहुंच शत प्रतिशत उपभोक्ताओं तक सुनिश्चित करने के लिए यह सुविधा उपयोग में लाई जा रही है।
 इसके तहत जिला मुख्यालय से थोक विक्रेताओं के यहां से रवाना होकर जिस दिन राशन उचित मूल्य की दुकान पहुंचेगा उस दिन सभी मोबाईल उपभोक्ताओं के मोबाईल पर एक एसएमएस पहुंचेगा कि राशन की दुकान में राशन पहुंच चुका है और उसे इस अवधि तक प्राप्त करें।
 फिलहाल रसद विभाग द्वारा जिले भर में राशन डिलरों से गांव में मोबाईल सेवा का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के नम्बरों को एकत्रा किया जा रहा है और बडी तादाद में नम्बर एकत्रा भी कर लिए गए है। उन्हने बताया कि इसी माह से ही इस सुविधा का लाभ  उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।

उपभोक्ता भी आवेदन कर सकते हैं
 जिला रसद अधिकारी गोपाल मोहन माथुर ने बताया कि यद्यपि विभाग द्वारा राशन डिलरों के माध्यम से मोबाईल उपभोक्ताओं के नम्बरों को एकत्रा किया जा रहा है तथापि यदि कोई उपभोक्ता स्वप्रेरणा से इस सेवा का निःशुल्क उपयोग करना चाहता है तो वह एक सादे कागज पर प्रार्थना पत्रा लिखकर जिला रसद कार्यालय में जमा करा सकता है। इसी प्रकार उपभोक्ता अपने मोबाईल से ’सप्लाई ऑन एसएमएस‘  लिखने के बाद अपना नाम, गांव का नाम और संबंधित राशन दुकान का स्थान लिखकर मोबाईल नम्बर  ९४१४१५१७९० पर एसएमएस कर देगा तो भी उसका नाम इस सुविधा के लिए निःशुल्क पंजीकृत किया जा सकेगा।

 

 



Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

वस्तुओं
वितरण
सूचना
मिलेगी
एसएमएस
से


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares