मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक सम्पन्न
18 Apr
2008
जयपुर (शरद टाक) नागौर जिले के मेडता सिटी में नगर के विश्व विख्यात मीरां मन्दिर में शहर के उद्योगपति नन्दकुमार अग्रवाल के द्वारा नवनिर्मित भगवान श्रीराधाकृष्ण मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मन्त्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ समारोहपूर्वक सम्पन्न हुई। हवन का कार्यक्रम प्रातः 11.30 से शुरू हुआ। यह हवन पंडित लक्ष्मीनारायण व्यास, राकेश व्यास, पंकज व्यास के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। हवन पूजन के बाद महाआरती का आयोजन हुआ और नवनिर्मित मन्दिर पर वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस प्राण प्रतिष्ठा में शहर के कई सैंकडों महिला-पुरूष श्रद्घालुओं ने भाग लिया। सायं 7 बजे अग्रवाल नवयुवक मण्डल में महाप्रसाद आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अनेक श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महाप्रसाद का लाभ उठाया। इस अवसर पर अग्रवाल परिवार की ओर केवलचन्द अग्रवाल, सुरजकरणअग्रवाल, रमेशचन्द अग्रवाल, सुरेशचन्द अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार की महिलायें, बच्चे तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों में पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा,शंकरलाल पुजारी, मुन्नालाल गहलोत, चम्पालाल हटिला, चन्द्रप्रकाश बिडला, राजीव पुरोहित, किशनसिंह चाम्पावत, विनोद मित्तल, रामेश्वलाल सिखवाल, विक्रम गुरू, नरेश जैन, माणक सैन, गोरधन सोनी, रामकुंवार जांगीड, संदीप शर्मा, दिनेश सुराणा, घनश्याम अग्रवाल, सुखाराम सेन, अभयसिंह भैसडा मौजूद थे।
|