श्रीगंगानगर,17 अप्रेल। राजस्थान में बेस्ट क्वालिंटी प्रिंटिग के लिए प्रसिद्ध पूना इन्फोग्राफ्क्सि संस्थान के सीओ संदीप शर्मा द्वारा श्रीगंगानगर से पत्रकारों की एक टेलीफोन डायरेक्टरी प्रकाशित की जा रही है। संस्थान के श्रीगंगानगर जिले से निदेशक रविकान्त शर्मा ने बताया संस्थान द्वारा राजस्थान के 33 जिलों के पत्रकारों की एक सम्पूर्ण टेलीफोन/मोबाइल नंबर सहित एक टेलीफोन डायरेक्टरी प्रकाशित की जा रही है तथा इस डायरेक्टरी का शीर्षक द रिपोर्टर डायरेक्टरी रखा गया है। इस फोन डायरेक्टरी में राजस्थान के 33 जिलों के पत्रकारों के नाम व नंबर होगें। जिससे रिपोर्टर अपने दूसरे जिले के रिपोर्टर के सम्फ में रहेगा तथा यह डायरेक्टरी सभी सरकारी व प्राइवेट विभागों के लिए सुविधाजनक रहेगी। यह फोन डायरेक्टरी सभी 33 जिलों के जनसम्फ अधिकारियों व पत्रकारों को निःशुल्क भेजी जायेगी तथा इसका प्रकाशन मई माह के अंत तक हो जायेगा। संस्थान के प्रवक्ता लक्ष्मीकान्त शर्मा ने बताया इसके कुल डेढ सौ पृष्ठ होगें और इसका प्रकाशन रंगीन म किया जायेगा। द रिपोर्टर डायरेक्टरी का विमोचन राजस्थान की प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा किया जायेगा।