पत्रकार सक्सेना को दी श्रद्धांजलि
18 May
2009

बीकानेर, जिला इकाई द्वारा अम्बेडकर सर्किल स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व. सक्सेना के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष हरिओम गर्ग ने कहा कि स्व. वीरेन्द्र कुमार सक्सेना पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊंचाइया प्रदान की।
परिषद के जिला महासचिव अपर्णेश गोस्वामी ने कहा कि स्व. सक्सेना जी ने उम्रभर पत्रकारिता जगत की सेवा की। उन्होंने युवाओं में विश्वास व्यक्त कर नगर में अनेकों युवा पत्राकारों को तैयार कि जो आज भी उनके आदर्शो पर चल रहे हैं। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान चारण ने कहा कि स्व. सक्सेना जी मृदुभाषी, सरल हृदय के व्यक्ति थे। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से आमजन, गरीब, मजदूर की पीड्ाओं तथा जन समस्याओं को प्रखरता से अपनी लेखनी के माध्यम से उठाया। आदर्श पत्रकारिता को धर्म समझा व निर्मिक व्यक्तित्व के धनी थे।
इस अवसर पर कमलकांत शर्मा, मुजीर्बुरहमान, मो. अयूब, अजय पारीक, अमित गौड, कुलदीप सिंह, मानसिंह कटेरिया, ओम दैया, रौनक व्यास, मो. जम्मा आदि ने भी स्व. वीरेन्द्र कुमार सक्सेना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
|