एमडीएम जिला स्तरीय समिति की बैठक २१ जुलाई को
18 Jul
2007
डूंगरपुर १८ जुलाई/एमडीएम कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं संचालन समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक २१ जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) शांतिलाल खराडी ने बताया कि जिला कलेक्टर नीरज के.पवन की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः ११ बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य भाग लेंग। उन्होंने बताया कि बैठक में मिड-डे-मिल कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न के उपयोग, विद्यालयों में भौतिक सुविधाओं की उपलब्धता, केन्द्रीय रसोईघर की उपलब्धता एवं भोलन वितरण कार्य, प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयास, निरीक्षण, लेखा संधारण, रसोईघरों की उपलब्धता, अन्नपूर्णा समितियों के माध्यम से क्रियान्वयन, खण्ड स्तरीय समितियों की बैठकों के आयोजन, माईक्रोन्युट्रीएन्ट एवं अन्य चिकित्सकीय गतिविधियों की स्थिति के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
|