KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


आरएएस बनिए प्रशासन के संग कार्यक्रम - कलेक्टर लेंगे प्रथम कक्षा
18 Jul 2007

२० जुलाई से प्रारंभ होगी कोचिंग, शुरूआत में होंगी सामान्य अध्ययन की कक्षाएं, ५० दिन का होगा बैच


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर १८ जुलाई/डूंगरपुर जिला प्रशासन द्वारा जनजाति अंचल में शैक्षिक विकास की दृष्टि से प्रारंभ किए गए अनूठे कार्यक्रम ’आरएएस बनिए प्रशासन के संग‘ के तहत २० जुलाई से निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ की जा रही है।
   इसके तहत चयनित १०० अभ्यर्थियों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ  डाईट डूंगरपुर के राधाकृष्ण सेमीनार हॉल में कलेक्टर नीरज के.पवन द्वारा किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी धनपतसिंह ने बताया इसके लिए मेरिट क्रमांक एक से १०० तक के अभ्यर्थियों को अपराह्न २ बजे डाईट भवन उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इस दिन से ही आरएएस अभ्यर्थियों को नियमित कोचिंग प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ नोट बुक एवं पेन साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
 उन्होंने बताया कि निःशुल्क कोचिंग के द्वितीय दौर के तहत परीक्षा में  १०१ से २०० वीं रेंक  के विद्यार्थियों को भी जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कोचिंग प्रदान करने की योजना तैयार की जा रही है। इन अभ्यर्थियों को शीघ्र ही एसबीपी कॉलेज के सेमीनार हॉल में कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस बारे में पृथक से सूचना दी जाएगी।
 निःशुल्क कोचिंग के तहत प्रारंभिक दौर में दी जाने वाली कोचिंग में राजस्थान सामान्य अध्ययन की कक्षाएं ली जाएंगी। इसमें तहसीलदार जसराम मीणा, सहायक कलेक्टर हरिराम मीणा, जिला रोजगार अधिकारी धनपतसिंह समेत कॉलेज लेक्चरर्स के पैनल द्वारा कक्षाएं ली जाएंगी। विषयवार अभ्यर्थियों के बैच बनाकर अगले सप्ताह से आरएएस प्री के वैकल्पिक विषयों की कोचिंग भी प्रारंभ कर दी जाएगी।
कलेक्टर लेंगे प्रथम कक्षा
 आरएएस बनिए प्रशासन के संग कार्यक्रम के तहत जनजाति अंचल के निवासियों के हितार्थ प्रशासन द्वारा दी जा रही निःशुल्क कोचिंग की  पहली कक्षा २० जुलाई को स्वयं जिला कलेक्टर नीरज के.पवन द्वारा ली जाएगी। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को प्रतिदिन तीन घण्टे तक विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन करवाया जाएगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

बनिए
प्रशासन
संग
कार्यक्रम
कलेक्टर
लेंगे
प्रथम
कक्षा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



No Smoking


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares