KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


वाकपीठ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
18 Jul 2007

सकानी में होगी संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ, विभिन्न विषयों पर वार्ताओं व दलचर्चाओं का कार्यक्रम जारी


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर १८ जुलाई/माध्यमिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत जिले में आगामी २४ व २५ जुलाई को आयोजित होने वाली सत्रारंभ वाकपीठ के आयोजन के संबंध में वाकपीठ कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वाकपीठ के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली वार्ताओं, सिम्पोजियम व विभिन्न आयोजनों की विस्तृत कार्ययोजना जारी करते हुए अलग अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि वाकपीठ के संयोजक जयनारायण द्विवेदी को नियुक्त करते हुए वाकपीठ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा चुकी है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सकानी में आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय वाकपीठ के अ्रन्तर्गत २४ जुलाई को ‘ विद्यालय में मानवीय संसाधनों का उपयोग कैसे करें ‘ विषय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलूडा के निर्भयराम भट्ट वार्ता प्रस्तुत करेंगे। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी योगेशचंद्र द्विवेदी ‘ बोर्ड परीक्षा परिणाम समीक्षा एवं कार्य योजना‘, डाईट के व्याख्याता धर्मेश जैन एव जयश्री शर्मा ‘ गतिविधि आधारित एवं सहपाठी समूह मूल्यांकन‘ तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली के प्रधानाचार्य जयनारायण द्विवेदी ‘ गणित विषय का परीक्षा परीणाम कैसे उन्नयन हो‘ विषय पर वार्ता प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त इस दिन आयोजित होने वाली दलचर्चाओं में ‘ भाषा विषयों में शैक्षिक उन्नयन के ठोस प्रभाव‘ विषय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटा का गांव के प्रधानाचार्य विश्वनाथ पण्ड्या, ‘शिक्षा सत्र में किये गये नवीन परिवर्तन ः समीक्षा और सुझाव ‘ विषय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय वसी के प्रधानाचार्य श्रीधर शर्मा, ‘ पुस्तकालय - वाचनालय का प्रभावी उपयोग‘ विषय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय पाडवा के प्रधानाचार्य भोगीलाल पाटीदार के नैतृत्व में दलचर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही खेलकूद एवं योग कार्यक्रम हेतु लोकेशचंद्र पण्ड्या शारीरिक शिक्षक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुर के प्रधानाचार्य फूलशंकर मीणा व प्रहलाद उपाध्याय, अध्यापक प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि अगले दिन माध्यमिक विद्यालय घुघरा के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र प्रसाद दीक्षित ‘ छात्रों में पढने की आदत का विकास एवं परीक्षा परिणाम उन्नयन‘ विषय पर उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.) किशनसिंह चौहान ‘खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एवं क्रियान्वयन‘ विषय पर वार्ता प्रस्तुत करेंगे। वाकपीठ में जिला शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक वार्ता प्रस्तुत करेंगे वहीं ‘गृहकार्य योजना एवं इसकी प्रभावी क्रियान्विति‘ विषय पर आयोजित सिम्पोजियम के प्रभारी उच्च माध्यमिक विद्यालय विकासनगर के प्रधानाचार्य छबिलाल जोशी नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि वाकपीठ के दौरान जिले में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले संस्थाप्रधानों का सम्मान व इस सत्र में सेवानिवृत्त होने वाले संस्थाप्रधानों को विदाई दी जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी योगेशचंद्र द्विवेदी, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्राणजीवन शाह, भोगीलाल मोड पटेल, जयनारायण द्विवेदी, फूलशंकर मीणा, निर्भयराम भट्ट, शंकरलाल मीणा, नवीनप्रकाश जैन सहित वाकपीठ कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

कार्यकारिणी
बैठक
संपन्न


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Khuda Kay Liye…..A Tale Of Post 9/11 Era Retold


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares