श्रीगंगानगर, १८ अगस्त/ आई.आई.आई. सैल के माध्यम से दैनिक एवं प्लेसमेन्ट प्रभारी श्री रामकरण यादव प्रवक्ता यांत्रिकी ने बताया कि खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जयपुर में हुये कैम्पस इंटरव्यू में संस्थान के दो छात्रों का चयन हुआ है। इस कम्पनी ने चौधरी मालू राम भांभू राजकीय पॉलिटेक्निक महा विद्यालय के यांत्रिकी के छात्र भरत शर्मा व संदीप कुमार का अन्तिम चयन डिप्लोमा दैनिक इंजिनियर- प्रथम के रूप में सुजुकी पावर ट्रेन इण्डिया लिमिटेड (मारूति उद्योग) में कास्टींग प्लान गुडगांव (मानेसर) के लिये किया गया है। इनका वार्सिक पैकेज एक लाख ५० हजार रूपये का है।
प्रधानाचार्य श्री जी.आर. डाबरिया ने बताया कि इस संस्थान में बडी कम्पनियो जैसे मारूति के अतिरिक्त एल० एण्ड टी० (५ छात्र), महेन्द्रा एण्ड महेन्द्रा (९ छात्र), ऐस्सार स्टील में (१५ छात्र) तथा कंटीनएन्अन इंजिनियरिंग लिमिटेड में (१ छात्र) छात्रों में से कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा छात्रों का प्लैसमेन्ट हो गया है।