सांसद कोटे से पार्क विकास के लिए 3 लाख रुपए
18 Aug
2009
बीकानेर। श्री मुरली मनोहर युवा समिति की ओर से मुरली मैदान में लोक देवता बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस जागरण में कोटा से आयी टिविंक्ल शर्मा के बाबा रामदेव जी के भजनों के अलावा श्याम खाटू के भजनों को सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उदयपुर के राधेश्याम भाट, शंकर व्यास, मुनीर अली, शिवरतन सुथार सहित अनेक गायकारों ने सुरीले भजन सुनाये। इस मौके पर सांसद अर्जुन राम मेघवाल का स्थानीय नागरिकों ने अभिनंदन किया। उन्होंने भजन सुनाकर भजनों में विभिन्न कुरितियों, भ्रष्टाचार को दूर करने का विवेचन कर उनको सारगर्भित किया। इस मौके पर सांसद मेघवाल ने अपने कोटे से मुरली मनोहर मैदान के पार्क के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अनिल लखोटिया, सुखदेव सुथार आदि ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन कौशिक ने किया।
|