प्राध्यापक संवीक्षा परीक्षा छह सितम्बर को
18 Aug
2009
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक के पदों की सीधी भर्ती के लिए संवीक्षा परीक्षा 6 सितम्बर को होगी। यह परीक्षा अजमेर, नसीराबाद, ब्यावर व मदनगंज-किशनगढ को विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में दो सत्रो में ली जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव वैभव गलारिया ने बताया कि प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विषय के लिए रविवार, 6 सितम्बर, 2009 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक, प्राध्यापक इतिहास विषय के लिए सायं 3 बजे से 5 बजे तक ली जाएगी। उक्त पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे अभ्यर्थी पाठ्यक्रम व अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट www.rpsc.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को 10 दिन पूर्व प्रवेश पत्र नहीं मिले तो वे अपने पूर्ण विवरण के साथ उप सचिव (भर्ती) राजस्थान लोकसेवा आयोग, अजमेर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
|