वीडियो एलबम का विमोचन
18 Aug
2009
बीकानेर। सुर कैसेट कंपनी द्वारा निर्मित बाबे री सूरत काळजे बसी वीडियो एलबम का विमोचन स्थानीय रसोई रेस्टोरेंट में बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल एवं भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य ने किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि बीकानेर प्रतिभाओं की खान है। आज देश ही नहीं विदेशों में भी बीकानेर के लोग अपनी प्रतिभा का लोहा मनावा रहे हैं। वीडियो एलबम निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों का साधुवाद ज्ञापित करते हुए सांसद ने कहा कि गीत, संगीत एवं भक्ति संगीत में स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा के बल पर देश में ख्याति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि नि:संदेह यह वीडियो एलबम बाबे के भक्तों में लोकप्रिय होगी व भक्ति रस की गंगा बहाएगी। बाबे री सूरत काळजे बसी वीडियो एलबम के गीतकार बाबूलाल उपाध्याय व दिलीप पुरी हैं। गायक रतनदीप बिस्सा, नवीन आचार्य व पूजा रामावत, विशाल मतड़ हैं। एलबम के निर्देशक महेन्द्र सागर हैं। एडीटिंग यशुदास भादाणी ने की है। विक्रम जागरवाल ने प्रकृति के मनोरम दृश्यों को अपने छायांकन में कैद किया है। वीडियो एलबम में कलाकार नवदीप उपाध्याय, उदय व्यास, सुस्मिता, प्रिति सोनी, गौरव सोनी, सोनू पाण्डे, कौशल्या राजपुरोहित, पूजा राजपुरोहित, अर्पिता तिवाड़ी है।
|