बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों हो रही चोरियों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है इसके लिए लालगढ नागरिक समिति, बीकानेर ने जिला पुलिस प्रशासन को पत्र प्रेषित कर चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की। सोमवार को लालगढ में करणीनगर कॉलोनी के निवासी महेश पारीक व उनकी धर्मपत्नी अस्पताल में गये हुए थे उस दौरान चोरों ने अपने कार्य को अंजाम देकर नकदी व जेवरात चुरा ले गये। साथ ही बार रूम में अधिवक्ता बसंत कुमार व्यास का काला बैग जिसमें जरूरी कागजात थे इस दौरान वे मुकदमे की पैरवी करने गये वापस आये तो उनका बैग नहीं मिला। शहर में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए समिति के सदस्यों ने अपने-अपने मौहल्लों में पहरेदार की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।