हनुमानगढ१८ सितम्बर। भारत गैस बीकानेर के टैरिटरी मैनेजर श्री संदीप चुघ एवं विक्रय मैनेजर श्री एस.के.गुप्ता ने सोमवार को जिला कलक्टर से जिले में गैस की सप्लाई के बारें में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जिला रसद अधिकारी श्री नवनीत कृष्ण पुरोहित ने बताया कि जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने डिस्ट्रीब्यूटर गोदारा गैस सर्विस की वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए तथा हनुमानगढ टाऊन व जंक्शन में सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू कर सिलेण्डर घर पर पहुचाए जाने की पुख्ता व्यवस्था के लिए निर्देशित किया । इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्राों के उपभोक्ताओं को भारत गैस की आपूर्ति के लिए तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित करते हुए वितरण करने के निर्देश दिए गए।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्राों में ढाणी नन्दराम, झाम्बर कमरानी सलेमगढमसानी में प्रत्येक माह की ४ व २७ तारीख को, फतेहगढ रामसरा व थेहडी में ६ व २५ को , नवां रोडावाली धोलीपाल में ९ व २३ को, मक्कासर व डबलीराठान में १३ व २९ को, पक्कासारणा व जण्डावाली में १४ व ३० को, कोहला व किशनपुरा में २ व १६ को तथा टिब्बी में प्रत्येक माह की ५ व २० तारीख को गैस सिलेण्डर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को होम डिलीवरी नही होने की स्थिति में दूरभाष नम्बर २२२३५१, मोबाईल ९४१३३७७९७९ सम्फ कर सकते हैं । इसके उपरांत भी समाधान नही होने पर एलपीजी के उप प्रबन्धक के मोबाईल ९४१४१४२३४६ पर उप प्रबंधक या टेरीटरी मेनेजर के मोबाईल नम्बर ९८२९२२९५०२ पर सम्फ किया जा सकता हैं । उन्होने बताया कि इण्डेन गैस के उपभोक्ताओं के लिए बीकानेर एलपीजी के उप प्रबन्धक के मोबाईल नम्बर ९४१४०४०२८३ या क्षेत्राीय कार्यालय जयपुर के दूरभाष नम्बर २६०८८३१ को समस्याओं से अवगत कराया जा सकता हैं । बैठक में उपभोक्ताओं को एजेन्सी रिकॉर्ड में अपना पूरा पता एवं दूरभाष नम्बर दर्ज कराने से समस्याओं का समाधान आसान होगा ।